फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Neighbors in a bid to give double injury due to narco terrorism

खास खबरः नारको टेररिज्म से दोहरी चोट देने की फिराक में पड़ोसी देश, आईएसआई की साजिश

Mon, 21 Dec 2020 03:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा शुजात आलम, नई दिल्ली
शुजात आलम, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 21 Dec 2020 03:39 AM IST
विज्ञापन
Neighbors in a bid to give double injury due to narco terrorism
demo pic... - फोटो : ANI

नोटबंदी के बाद से आतंकी गतिविधियां चलाने वालों को फंड के लाले पड़ गए हैं। ऐसे में देश में आतंक को बढ़ावा देने के लिए पड़ोसी देश की कुख्यात जासूसी एजेंसी आईएसआई ने नारको टेररिज्म का सहारा लिया है। इसके पीछे दोहरी साजिश है। पैसा जुटाकर देश में आतंक फैलाया जाएगा और नशा देकर युवा पीढ़ी को विनाश के रास्ते पर भेजा जाएगा। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इसी माह इस साजिश का भंडाफोड़ कर कश्मीर के तीन और खालिस्तान समर्थक दो आतंकियों को दबोचा है।

विज्ञापन


आतंकियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि ड्रग्स से पैसा जुटाने का खेल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से चल रहा है। यह पैसा देश में आतंक को बढ़ावा देने में इस्तेमाल किया जाना था। नशा अफगानिस्तान में तैयार किया जाता है। वहां से इसे पाकिस्तान और फिर पीओके लाया जाता है। इसके बाद कश्मीर के रास्ते पंजाब और देश के दूसरे इलाकों में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि 7 दिसंबर को पकड़े गए गुरजीत सिंह उर्फ भा, सुखदीप सिंह उर्फ भूरा, शब्बीर अहमद, मो. अय्यूब पठान और रियाज ने खुलासा किया है कि उनकी साजिश हिंदू और राइट विंग नेताओं की हत्या की थी। इसके लिए तीन कश्मीरी आतंकी दो किलो हेरोइन व कुछ कैश दिल्ली में खालिस्तान समर्थक आतंकियों को देने आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएसआई नारको टेररिज्म के जरिये भारत में आतंक का पेड़ दोबारा हरा करना चाहती है। पंजाब में खालिस्तान समर्थकों की मदद के लिए उन्हें हेरोइन और दूसरे ड्रग्स मुहैया करा फिर आतंक को पनपाने की कोशिश है।

इस साजिश का खुलासा होने के बाद दिल्ली पुलिस और चौकन्नी है। स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने नारको टेरेरिज्म के पहले मामले का खुलासा किया है, लेकिन यह ट्रेंड पहले से जारी है। दूसरी एजेंसियां नारको टेरेरिज्म के खिलाफ लगातार कार्रवाई करती रहती हैं।


साढ़े चार माह में हजार करोड़ से ज्यादा का नशा पकड़ा
नारको टेरेरिज्म पर लगाम कसते हुए अलग-अलग एजेंसियों ने साढ़े चार माह के दौरान ही एक हजार करोड़ से भी अधिक की हेरोइन जब्त की है। तीन बार की कार्रवाई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 160 किलो हरोइन पकड़ी। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 750 करोड़ से ज्यादा बताई गई है। इस साल दिल्ली पुलिस ने भी 340 करोड़ कीमत की हेरोइन पकड़ी। राजधानी से इस साल 844 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 695 मामले भी दर्ज किए हैं। इनमें नारको टेरेरिज्म का एक ही मामला था।

दिल्ली में कार्रवाई
. केस दर्ज    695
. गिरफ्तारियां    844
(1 जनवरी 2020 से 30 नवंबर तक)

बरामद सामान
. अफीम    29.184
. गांजा    4205.392
. हेरोइन    84.932
. पॉपी हैड    699.538
. कोकीन    1.035
. अन्य ड्रग्स    219.743
(सभी किलो में)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed