फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Neighbor young boy were making marriage pressure by taking an obscene picture of girl

दिल्ली: युवती की अश्लील तस्वीर खींचकर पड़ोसी युवक बना रहे थे शादी का दबाव, पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Sun, 20 Mar 2022 10:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 20 Mar 2022 10:54 PM IST
सार

उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग में रहने वाली युवती की पड़ोसी युवक ने अश्लील फोटो खींच ली। इसके बाद आरोपी उस पर जबरन शादी का दवाब बना रहा रहे थे। जिस पर पीड़िता ने मामले की शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Neighbor young boy were making marriage pressure by taking an obscene picture of girl
युवती की अश्लील तस्वीर खींची

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके में 23 वर्षीय युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले दो भाई युवती की अश्लील तस्वीर खींचकर उस पर जबरन शादी का दबाव बना रहे थे। परेशान होकर पीड़िता ने सारी बात अपने दादा को बताई। जिसके बाद थाने जाकर इसकी शिकायत दी गई। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। युवती के दादा ने धमकी दी है कि यदि पुलिस मामले में उचित कार्रवाई नहीं करती है तो वह आत्मदाह कर लेंगे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच कराने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीड़िता सपना (23) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ गुलाबी बाग इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता, बहन-भाई के अलावा दादा हैं। सपना के पिता स्कूल वैन चलाते हैं, जबकि सपना गांधी नगर में प्राइवेट नौकरी करती थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक अपने भाई के साथ मिलकर पिछले करीब दो सालों से सपना को परेशान करता था। किसी तरह उसने सपना की अश्लील फोटो खींच ली। इसके बाद उसे वायरल करने की धमकी देकर एक आरोपी उससे शादी का दबाव बनाने लगा। मना करने पर वह उसके साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी करता था।
विज्ञापन


पीड़िता ने काफी दिनों तक यह बात अपने परिवार को नहीं बताई। होली वाले दिन आरोपी ने दोबारा यही हरकत की तो सपना ने अपने 70 वर्षीय दादा से सारी बात बताई। दादा सपना को लेकर थाने पहुंचे। वहां लिखित में शिकायत दी। पुलिस ने इसके बाद जान से मारने की धमकी, बदसलूकी करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed