नशीला दूध पिलाकर छात्रा से किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसियों ने नाबालिग छात्रा को नशीला दूध पिलाकर घर से अगवा कर दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार 11वीं की छात्रा घर में अकेली थी। मौका पाकर पड़ोस के रहने वाले दो युवक उसके घर पहुंच गए। युवक घर में घुसे तो छात्रा दूध पी रही थी।
दोनों ने छात्रा से पानी मंगा। छात्रा जब पानी लाने गई तो युवकों ने दूध में नशीला पदार्थ मिला दिया। दूध पीने के बाद छात्रा बेहोश हो गई। दोनो युवक उसे डॉक्टर को दिखाने के बहाने से अपहरण कर घर से पड़ोस में अपने घर में ले गए। जहां उसके साथ दोनो युवकों ने दुष्कर्म किया।
बेटी आरोपियों के घर में बेहोशी की हालत में मिली
देर रात परिजन घर पहुंचे तो बेटी नहीं मिली। काफी समय बाद जब लड़की घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसके बाद बेटी आरोपियों के घर में बेहोशी की हालत में मिली।
नाबालिग के परिजनों ने पड़ोस के रहने वाले सोनू पुत्र दिलशाद और जाकिर पुत्र हीरा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनो को गिरफ्तार कर लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक कस्बे से नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की शिकायत मिली है। मुकदमा दर्ज कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।