फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Neighbor shoots woman after asking her to stop DJ in Delhi s Samaypur Badli

पड़ोसी की घिनौनी करतूत: DJ बंद करने की कहने पर महिला को मारी गोली, पेट में ही शिशु की मौत, मां की हालत नाजुक

Mon, 03 Apr 2023 05:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 03 Apr 2023 05:33 PM IST
सार

घटना में महिला के पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो चुकी है। जिसे डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बाहर निकाल दिया है। महिला बयान देने की स्थिति में नहीं है।

विज्ञापन
Neighbor shoots woman after asking her to stop DJ in Delhi s Samaypur Badli
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

डीजे बंद करने के लिए कहने पर पड़ोसी ने आठ माह की गर्भवती महिला को गोली मार दी। गोली उसके गर्दन के आर-पार हो गई। इस घटना में महिला के कोख में पल रहे बच्चे की मौत हो गई है, जबकि महिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। यह दर्दनाक मामला समयपुर बादली के सिरसपुर का है। जहां एक बच्चे के जन्म के बाद कुआं पूजन का समारोह हो रहा था। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले पर कार्रवाई करते हुए गोली चलाने वाले पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अवैध पिस्टल मुहैया करने वाले उसके दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

घायल महिला की पहचान रंजू (30) के रूप में हुई है। वह अपने पति पवन के साथ गली नंबर आठ में रहती थी। वह आठ माह की गर्भवती थी। पवन इलाके में मजदूरी करता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार रात करीब सवा 12 बजे पुलिस को गली नंबर आठ में गोली चलने और एक महिला के घायल होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पता चला कि घायल महिला को उसके परिवार वाले मैक्स अस्पताल में लेकर गए हैं। पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची। जहां पता चला कि गोली महिला के गर्दन में लगने के बाद आर-पार हो गई है। घटना में महिला के पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो चुकी है। जिसे डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बाहर निकाल दिया है। रंजू बयान देने की स्थिति में नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की चश्मदीद रंजू की भाभी ने पुलिस को बताया कि उसके घर के सामने रहने वाले हरीश को दस दिन पहले बेटा हुआ है। रविवार को उसके घर पर कुआं पूजन का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में परिवार वाले डीजे बजा रहे थे। तेज आवाज में डीजे बजने से गर्भवती रंजू को दिक्कत हो रही थी। बालकनी में वह रंजू के साथ आ गई और हरीश को डीजे बंद करने के लिए कहा। हरीश ने उनकी बातों को सुनने के बाद अपने दोस्त के हाथ से पिस्टल लेने के बाद गोली चला दी। एक गोली रंजू के गर्दन में लगी और आर-पार हो गई। गोली लगते ही वह गिर गई। उसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन

परिवार वाले घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद रंजू को लेकर अस्पताल चले गए। पुलिस ने चश्मदीद के बयान पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने सोमवार तड़के हरीश और उसके दोस्त अमित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों का कहना है कि वह कुआं पूजन के खुशी में गोली चला रहे थे, जिसमें एक गोली पड़ोस में रहने वाली महिला को लग गई। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया कि हरीश ने अमित से अवैध पिस्टल लेकर गोलीबारी की है। हरीश अपना छोटा मोटा काम करता है, वहीं अमित मोबाइल मरम्मत का काम करता है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

अपने बच्चे की खुशी के लिए दूसरे की खुशियां उजाड़ी 
घटना के बाद से रंजू के परिवार में मातम पसरा हुआ है। रंजू के पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो चुकी है और वह खुद जिंदगी के लिए जद्दोजह्द कर रही है। रंजू के ननदोई मोहन सिंह ने बताया कि हरीश ने अपने बच्चे की खुशी के लिए दूसरे की खुशियों को उजाड़ दिया है। उन्होंने बताया कि रंजू आठ माह की गर्भवती थी। गोली लगने के बाद वह नीचे गिर गई थी। जिससे उसके पेट में चोट लग गई थी। अस्पताल जाने पर चला कि रंजू के पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो चुकी है। उसके बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बच्चे को निकाल दिया। डॉक्टरों ने बताया कि रंजू की हालत नाजुक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed