फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Neighbor releases dog on couple going to drop child to school

Ghaziabad : बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहे पति-पत्नी पर पड़ोसी युवती ने ताव में आकर छोड़ा कुत्ता, दंपती जख्मी

Sat, 14 Oct 2023 05:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 14 Oct 2023 05:36 AM IST
सार

उनका आरोप है कि कुत्ते की मालकिन ने उनसे अभद्रता की। उसके बाद उन पर कुत्ते को छोड़ दिया। दोनों ने निजी अस्पताल में उपचार कराया। 

विज्ञापन
Neighbor releases dog on couple going to drop child to school
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली सेक्टर-4 के एक्सप्रेस अपार्टमेंट में सुबह सात बजे बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहे दंपती पर कुत्ते ने अचानक हमला कर जख्मी कर दिया। उनका आरोप है कि कुत्ते की मालकिन ने उनसे अभद्रता की। उसके बाद उन पर कुत्ते को छोड़ दिया। दोनों ने निजी अस्पताल में उपचार कराया। 

विज्ञापन


कौशांबी थाने में युवती के खिलाफ लिखित शिकायत देकर मुकदमा  कराया गया है। आपार्टमेंट के नौवें फ्लोर पर  फ्लैट में आशुतोष कुमार श्रीवास्तव रहते हैं। उन्होंने बताया कि सुबह सात बजे बच्चे को स्कूल छोड़ने के लिए पत्नी के साथ जा रहे थे। एक तल नीचे कॉरिडोर में 22 साल की युवती दो कुत्तों को लेकर खड़ी थी। 
विज्ञापन


दंपती ने कुत्ते को एक ओर हटा दिया और उस युवती से अपना कुत्ता पकड़कर रखने को कहा। इस पर वह भड़क गई और गाली- गलौज करने लगी। दोनों ने आपत्ति उठाई तो अभद्रता शुरू कर दी। दंपती जैसे ही आगे बढ़ा तो युवती ने एक कुत्ता उनके ऊपर छोड़ दिया, जिसमें कुत्ते ने पत्नी की जांघ पर काटकर जख्म कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed