फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Negligence delhi zoo.

'पैसे लेकर लोगों को नजदीक से दिखाते हैं जानवर'

Fri, 10 Oct 2014 10:49 AM IST
Updated Fri, 10 Oct 2014 10:49 AM IST
विज्ञापन
Negligence delhi zoo.

दिल्ली चिड़ियाघर आने वाले लोगों को नजदीक से जानवर दिखाने के लिए पैसे लिए जाते हैं। सुरक्षा मानकों को धता बताकर बाड़े के पीछे ले जाकर पिंजड़े के पास से जानवरों को दिखाया जाता है।

विज्ञापन


सेंट्रल जू अथॉरिटी ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बृहस्पतिवार को चिड़ियाघर प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगने के साथ सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


नोटिस में जू अथॉरिटी अथॉरिटी ने लिखा है कि उसे जानकारी मिली है कि चिड़ियाघर में नजदीक से जानवरों को दिखाने के लिए विजिटर्स से पैसे लिए जाते हैं। लोगों को कीपर्स और क्यूरेटर के लिए बनाए गए गेट से प्रवेश कराकर पिंजड़े में बंद जानवरों को नजदीक से दिखाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे बचे मकसूद जैसी घटनाओं से

Negligence delhi zoo.

सेंट्रल जू अथॉरिटी ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कदम उठाने के लिए कहा है। साथ ही कहा है कि ऐसे लोगों के साथ सख्ती से निपटा जाए। चिड़ियाघर प्रशासन नोटिस मिलने की पुष्टि तो की है, मगर उसका कहना है कि शिकायतें किस आधार पर की गईं, यह नहीं मालूम।

प्रवक्ता आरए खान ने कहा कि सभी कीपर्स को सख्त हिदायत है कि वे किसी को अंदर नहीं ले जा सकते। सभी बाड़ों के कीपर्स को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। फिर भी अगर किसी को पकड़ा गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सफेद बाघ के बाड़े के बाहर रस्सी वाली सीढ़ी
चिड़ियाघर प्रशासन सफेद बाघ के बाड़े में हुए हादसे के बाद सुरक्षा मानकों को सुधारने में जुटा है। गार्ड की संख्या एक से दो करने के बाद अब बाड़े के बाहर प्रशासन ने स्थायी रूप से एक रस्सी की सीढ़ी रखी है। 20 फुट लंबी सीढ़ी रखने का मकसद है कि अगर कोई बाड़े में गिरा तो उसे रस्सी के सहारे खींचने का प्रयास किया जाएगा।

बता दें कि जब मकसूद बाड़े में गिरा था, उस समय सवाल उठा था कि अगर वहां रस्सी होती तो उसे ऊपर खींचा जा सकता था। इसके अलावा वहां सावधानी बरतने के लिए सूचना के अतिरिक्त बोर्ड भी लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed