{"_id":"5b4584be4f1c1b54238b5a65","slug":"nefoma-handover-memorandum-to-central-secretary-for-buyers","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘खरीदारों से न हो अतिरिक्त मुआवजे की भरपाई’, नेफोमा व नेफोवा ने केंद्रीय सचिव को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘खरीदारों से न हो अतिरिक्त मुआवजे की भरपाई’, नेफोमा व नेफोवा ने केंद्रीय सचिव को सौंपा ज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 11 Jul 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय सचिव को ज्ञापन सौंपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेफोमा व नेफोवा संगठन ने मंगलवार को निर्माण भवन में बैठक के बाद केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के सचिव दुर्गाशंकर मिश्र को ज्ञापन सौंपा, जिसमें फ्लैट खरीदारों से किसानों को दिए गए अतिरिक्त मुआवजे की भरपाई न करने की मांग की गई।
विज्ञापन
नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार व महासचिव श्वेता भारती ने ज्ञापन में कहा है कि बिल्डर जमीन की किस्त जमा नहीं कर रहे, जिससे खरीदारों के नाम फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं हो पा रही। फ्लैटों का निर्माण बहुत देरी से चल रहा है। उनकी गुणवत्ता भी बेहद खराब है।
विज्ञापन
उन्होंने सचिव से मांग की कि वे नोएडा व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को निर्देश दें, ताकि समय सीमा तय कर प्रोजेक्ट को पूरा कराएं। किसी सरकारी एजेंसी को लगाकर अटके प्रोजेक्ट को पूरा कराएं। को-डेवलपर्स के लिए नियम शर्तों में ढील दी जाए, ताकि वे आगे आकर प्रोजेक्ट को पूरा करें।
विज्ञापन
नेफोमा के अध्यक्ष अन्नू खान व उनकी टीम ने भी सचिव को ज्ञापन सौंपा, जिसमें रजिस्ट्री के समय लगने वाली फीस को माफ करने, किसी तरह का ब्याज न लेने, रेरा को प्रभावी ढंग से लागू कराने आदि मांग की। नोएडा व ग्रेटर नोएडा में बने फ्लैटों की संख्या के हिसाब से मास्टर प्लान में संशोधन कर सुविधाएं विकसित करने आदि मांगें सचिव के सामने रखी।