फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   neetus bravery saved nepali mother daughter from saudi diplomats

सऊदी राजनयिक के फ्लैट में नेपाली युवतियों से दुष्कर्म

Wed, 09 Sep 2015 11:43 AM IST
Updated Wed, 09 Sep 2015 11:43 AM IST
विज्ञापन
neetus bravery saved nepali mother daughter from saudi diplomats

गुड़गांव के डीएलएफ फेस-2 के एक फ्लैट में करीब साढ़े तीन माह से कैद नेपाल की दो युवतियों को पुलिस ने मुक्त कराया, वह दार्जिलिंग की रहने वाली युवती नीतू की बहादुरी से संभव हो पाया।

विज्ञापन


नेपाली युवतियों को जिस जगह बंधक बनाकर सऊदी अरब के लोगों के सामने पेश किया जा रहा था।

वहां घरेलू काम के लिए रखी गई नीतू पूरा माजरा समझने के बाद आरोपियों के चंगुल से भाग निकली और एनजीओ पहुंचकर सारी बात बताई।

1 लाख में बेचा था दोनों को

neetus bravery saved nepali mother daughter from saudi diplomats

मानव तस्करी के खिलाफ काम करने वाली गैर सरकारी संस्था मैती इंडिया के प्रतिनिधि बालकृष्ण पांडे ने बताया कि नेपाली युवतियों को वहीं के मोरंग जिले की एजेंट कल्पना ने सऊदी अरब में नौकरी का लालच देकर उन्हें दक्षिण भारत के अनवर नाम के एक एजेंट के पास भेज दिया।

आरोप है कि कल्पना ने मई में दोनों युवतियों को एक लाख रुपये में अनवर को बेच दिया था। फिर वह करीब 15 दिन जेद्दा एक होटल में रखी गईं।

वहां से उन्हें गुड़गांव के डीएलएफ फेज-2 स्थित कैटरोईना फ्लैट में एक ऐसे व्यक्ति के पास भेज दिया गया, जो सऊदी अरब एंबेसी से जुड़ा होने का दावा करता है। पांडे के मुताबिक फ्लैट में सऊदी अरब के लोग आकर इन दोनों युवतियों से दुष्कर्म करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दार्जिलिंग से 10 दिन पहले गुड़गांव लाई गई थी नीतू

neetus bravery saved nepali mother daughter from saudi diplomats

करीब दस दिन पहले दार्जिलिंग की रहने वाली नीतू नाम की लड़की को यहां लाया गया। वह गलत काम नहीं करना चाहती थी। इसलिए एक दिन मौका पाकर फ्लैट से भाग निकली।

उसने एनजीओ से संपर्क साधा और फिर एनजीओ ने नेपाल दूतावास और गुड़गांव पुलिस को जानकारी दी।

पांडे ने बताया कि जब एएसआई कश्मीरी सिंह, कांस्टेबल मनीषा, मैती इंडिया के विजय लांबा और मोहन शाक्य सोमवार दोपहर फ्लैट पर पहुंचे तो लड़कियां रो रही थीं।

विज्ञापन

जब पुलिस पहुंची तो पहुंच गई सऊदी एंबेसी गाड़ी

neetus bravery saved nepali mother daughter from saudi diplomats

पुलिस वहां पहुंची तो लड़कियों के चीखने की आवाज आ रही थी। उन्हें छुड़वाते वक्त वहां मौजूद महिलाओं एवं अन्य लोगों ने टीम से हाथापाई की।

एक घंटे में वहां एंबेसी की कुछ गाड़ियां और काफी संख्या में पुलिस पहुंच गई। आशंका जताई गई है कि कुछ बड़ी हस्तियों को खुश करने के लिए उनके सामने नेपाली युवतियों को पेश किया जाता था।

वहीं एसीपी अपराध राजेश कुमार का कहना है कि मौके पर एंबेसी की गाड़ियां आने की कोई सूचना नहीं है। आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed