{"_id":"66a2e00e80009e61630f7606","slug":"neet-ug-should-be-conducted-in-two-phases-abvp-s-suggestion-to-the-high-level-committee-formed-to-reform-nta-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET UG: ‘दो चरणों में हो नीट-यूजी का आयोजन’, एनटीए में सुधार के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति को एबीवीपी का सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NEET UG: ‘दो चरणों में हो नीट-यूजी का आयोजन’, एनटीए में सुधार के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति को एबीवीपी का सुझाव
Fri, 26 Jul 2024 05:00 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 26 Jul 2024 05:00 AM IST
सार
एबीवीपी ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी में प्रशासनिक सुधार परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कदम उठाने, परीक्षा के आयोजन के लिए उच्चस्तरीय आधारभूत संरचना के विकास जैसे विषयों से जुड़े सुझाव दिए।
विज्ञापन
एबीवीपी प्रतिनिधिमंडल ने एनटीए में सुधार के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति को दिए कई सुझाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीट-यूजी का आयोजन दो चरणों में किया जाए। जेईई, नीट, यूजीसी नेट जैसी विभिन्न परीक्षाओं में सुधार भी होने चाहिए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) में सुधार के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति को यह सुझाव दिए हैं। इसके लिए एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल ने उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष डॉ. के राधाकृष्णन से मुलाकात की और विस्तृत सुझाव पत्र दिया।
विज्ञापन
एबीवीपी ने पत्र में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी में प्रशासनिक सुधार परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कदम उठाने, परीक्षा के आयोजन के लिए उच्चस्तरीय आधारभूत संरचना के विकास जैसे विषयों से जुड़े सुझाव दिए। इनमें राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी में पर्याप्त संख्या में स्थायी कर्मचारियों की नियुक्ति, शासकीय संस्थानों को ही परीक्षा केंद्र बनाने, नीट-यूजी की परीक्षा जेईई की तर्ज पर दो चरणों में आयोजित करने, परीक्षाओं के आयोजन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कदम उठाने, ओएमआर शीट को एनटीए वेबसाइट पर अपलोड करने जैसे सुझाव प्रमुख रूप से हैं।
विज्ञापन
पत्र में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के आयोजन में इंटरनेट सुरक्षा, एआई आधारित प्रॉक्टरिंग एल्गोरिथम अपनाने, गुणवत्तापूर्ण व सही अनुवाद, उत्तर कुंजी की घोषणा के दौरान कम से कम त्रुटियां सुनिश्चित करने, तय समय में शिकायत निवारण, परीक्षाओं के प्रश्नपत्र बैंक को बनाने के लिए विषय विशेषज्ञ टीम के गठन का भी सुझाव दिया। एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि बीते दो सप्ताह में मानविकी, मेडिकल, इंजीनियरिंग, विज्ञान आदि विषयों के लिए छात्रों से संवाद किया गया। इसके आधार पर कुल 42 सुझावों को एनटीए में सुधार के लिए बनी उच्चस्तरीय समिति को दिया गया है।
विज्ञापन