{"_id":"6ae204722d0d4f9fba0431e5","slug":"neeraj-winner-of-three-gold-medals-at-the-asian-para-games-dies-under-suspicious-circumstances-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-2563-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एशियन पैरा गेम्स में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एशियन पैरा गेम्स में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
नोट: खबर सोनीपत, गाजियाबाद के अलावा दूसरे संस्करणों के लिए भी उपयोगी हो सकती है
-जाफराबाद थाना क्षेत्र स्थित मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास कार के नजदीक अचेत पड़े मिले नीरज, महिला मित्र ले गई अस्पताल, डॉक्टरों ने कर दिया मृत घोषित
-पुलिस को मृतक के पास नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, महिला मित्र ने रिश्ता खत्म करने बात की थी, इससे तनाव में थे नीरज, पत्नी और मां से अलग रहते थे सोनीपत
-नीरज ने एफ-55 कैटेगिरी में जकार्ता एशियन पैरा गेम्स में जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) और 2023 के हांगझोऊ गेस्म में जैवलिन व डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर किया था देश नाम रोशन
-पुलिस ने मृतक की कार, नीरज और महिला मित्र का मोबाइल कब्जे में लिया, सोनीपत नीरज के मकान की पड़ताल करेगी पुलिस
-बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव किया परिवार के हवाले
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली।
जकार्ता और हांगझोऊ एशियन पैरा गेम्स में तीन स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले पैरा एथलीट नीरज यादव (42) की मंगलवार रात दिल्ली के मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह अपनी कार के पास अचेत अवस्था में मिले थे। नीरज की महिला मित्र ही उनको जीटीबी अस्पताल ले गई, जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जाफराबाद थाने की पुलिस महिला मित्र से रिश्ते में तनाव समेत विभिन्न एंगल से मामले की जांच कर रही है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि पिछले कुछ समय से पैरा एथलीट खिलाड़ी नीरज की एक युवती से दोस्ती थी। मंगलवार को युवती ने उनसे रिश्ता खत्म करने की बात की थी। इसी बात से नीरज काफी परेशान थे।
नीरज और उनकी महिला दोस्त का मोबाइल व स्कॉर्पियो कब्जे में लिया
पुलिस को नीरज के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मृतक की स्कॉर्पियो कब्जे में लेने के अलावा नीरज व उनकी महिला दोस्त का मोबाइल भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। दोनों की सीडीआर निकलवाकर पड़ताल की जा रही है। पुलिस की एक टीम को जांच के लिए सोनीपत नीरज जहां अभी रहते थे वहां भेजा जा रहा है। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी से भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से खानपुर देवली गांव (दिल्ली) के रहने वाले नीरज यादव फिलहाल सोनीपत में अकेले ही रह रहे थे। इनके परिवार में मां सरोज यादव के अलावा पत्नी शोभा यादव और तीन साल की एक बेटी है। पिता सत्य प्रकाश यादव बैंक में थे। नीरज की शोभा से 2018 में शादी हुई थी। उनकी पत्नी और मां दिल्ली के खानपुर में अपने मकान में रह रहे हैं। वहां पर इन्होंने अंशनीर स्पोर्ट्स अकादमी खोली हुई थी। नीरज की महिला मित्र भी उनकी अकादमी में काम करती थी। सूत्रों के मुताबिक दोस्ती होने के बाद दिसंबर 2025 से दोनों ने सोनीपत में एक साथ रहना शुरू कर दिया था। पिछले कुछ दिनों से महिला मित्र दिल्ली में ही मौजूद थी।
विज्ञापन
रिश्ता खत्म करने की बात कहने मंगलवार को युवती गई थी सोनीपत : पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि मंगलवार सुबह युवती सोनीपत नीरज के पास पहुंची थी। वहां जाकर युवती ने नीरज से कहा कि वह आगे उनसे रिश्ता नहीं रख सकती है। इस बात पर नीरज ने उन्हें मनाने की कोशिश की। बाद में वह अपनी स्कॉर्पियो-एन गाड़ी में बिठाकर युवती को दिल्ली ले आए। नीरज ने युवती को मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास छोड़ दिया। रात करीब 9.00 बजे युवती ने नीरज के मोबाइल पर कॉल किया। उनका मोबाइल नहीं उठा तो फौरन वह मौजपुर मेट्रो स्टेशन के नीचे पहुंची। यहां गाड़ी के पास नीरज अचेत पड़े थे। युवती नीरज को जीटीबी अस्पताल ले गई। वहां पहुंचने पर नीरज को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर नीरज की गाड़ी की जांच की तो उसमें जहरीला पदार्थ मिला। पुलिस ने उसको कब्जे में ले लिया है। पुलिस महिला मित्र के अलावा नीरज के परिजनों के बयान लेने का प्रयास कर रही है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।
शानदार रहा नीरज यादव का करियर : नीरज को महज 7 साल की उम्र में पोस्ट-पोलियो रेसिडुअल पैरालिसिस (पोलियो) हो गया था। वह व्हीलचेयर पर आ गए। यादव ने लगभग सात साल तक व्हीलचेयर टेनिस खेलने के बाद 2015 में पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ी के रूप में करियर शुरू किया। पैरा खिलाड़ी के रूप में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। यादव ने एफ-55 कैटेगिरी (बैठकर खेले जाने वाले फील्ड इवेंट्स) में कई बार देश का प्रतिनिधित्व किया। 2018 जकार्ता एशियन पैरा गेम्स में जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) में उन्होंने अपना पहला गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद 2023 में चीन के हांगझोऊ गेम्स में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए जैवलिन और डिस्कस थ्रो दोनों इवेंट्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इसके अलावा उन्होंने कई और पदक जीते। एशियन पैरा गेम्स में गोल्ड जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको बधाई दी थी।