नीरज बवानिया गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार, मुंबई जाकर फिल्मों में आजमाना चाहता था किस्मत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बवाना थाना पुलिस ने गैंगस्टर नीरज बवानिया गैंग के शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने एक पिस्टल बरामद की है। आरोपी की पहचान तरुण उर्फ तोरी(23) के रूप में हुई। बदमाश पर पहले से दो मामले दर्ज हैं।
बवाना थाने में तैनात एएसआई राजेेश को जानकारी मिली कि गैंगस्टर नीरज बवानिया गैंग के बदमाश इलाके में मौजूद हैं। सूचना मिलने परन पुलिस ने बदमाशों पर निगरानी रखनी शुरू की। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि तरुण को बवाना औद्योगिक क्षेत्र में देखा गया है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
मुंबई जाकर फिल्मों में आजमाना चाहता था किस्मत, पहुंचा जेल
दिल्ली के द्वारका जिले के आर्म्स रिकवरी टीम ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से पुलिस को एक पिस्टल और दो कारतूस मिले हैं। आरोपी की पहचान उत्तम नगर निवासी अदनान(22) के रूप में हुई। गिरफ्तार बदमाश पर पहले से लूटपाट का एक मामला दर्ज है।
पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि 16 फरवरी को पुलिस टीम ने हस्तसाल इलाके में गश्त के दौरान आरोपी को दबोचा। मूलत: उत्तराखंड का रहने वाला अदनान कुछ साल पहले परिजनों के साथ दिल्ली आया था। वह काम की तलाश कर रहा था, लेकिन उसे कोई काम नहीं मिला।
उसके बाद वह मुंबई जाकर फिल्मों में हाथ आजमाना चाहता था। इसके लिए रुपये की जरूरत थी। परिवार वालों से मदद नहीं मिलने पर उसने वर्ष 2017 में द्वारका नार्थ इलाके में 3.45 लाख की लूटपाट की। इस मामले में बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। काफी समय तक वह जेल में रहा। जेल से बाहर निकालने के बाद वह हथियार की व्यवस्था कर गैंग बनाने की तैयारी कर रहा था।