फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NDMC trains stray dogs to safeguard Delhi neighborhoods.

आवारा कुत्तों को दी जा रही खास ट्रेनिंग

Fri, 26 Sep 2014 07:28 PM IST
Updated Fri, 26 Sep 2014 07:28 PM IST
विज्ञापन
NDMC trains stray dogs to safeguard Delhi neighborhoods.

जल्द ही दिल्ली की सड़कों पर घूमने वाले अवारा कुत्ते विदेशी नस्ल के महंगे कुत्तों को टक्कर देने वाले हैं। एनडीएमसी ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। जल्द ही ये अवारा कुत्ते गली-मोहल्ले में सिर्फ भौंकने का काम कर आपको परेशान ही नहीं करेंगे बल्कि, मुसीबत आने पर आपको आगाह करेंगे और आपकी सुरक्षा भी करेंगे।

विज्ञापन


एनडीएमसी ने अवारा कुत्तों को ट्रेनिंग देने का फैसला किया है। ट्रेनिंग के बाद ये कुत्ते मध्य- दिल्ली के विभिन्न पार्क और बगीचों की देख-रेख करेंगे।

इस अभियान के बढ़ावा देने के लिए एक पूरी  टीम और एक ट्रेनर की नियुक्ति की गई है। इस अभियान के बाद सड़कों पर घु्मने वाले कुत्ते बहुत जल्द ही नए अवतार में दिखेंगे।
विज्ञापन


इन कुत्तों के ट्रेनिंग के पहले चरण में इन्हें पेडिग्री फूड के साथ हल्की-फुल्की ट्रेनिंग दी जा रही है। पहले स्टेज की इस ट्रेनिंग को 'फ्रैंडशिप पीरियड' का नाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ने तो इशारों पर काम करना भी शुरू किया

NDMC trains stray dogs to safeguard Delhi neighborhoods.

ट्रेनर एस आर ने बताया ‌कि थोड़ा वक्त बिताने के साथ ही अब मैं इन‌ क‌ुत्तों के बारे में काफी कुछ जानने लगा हूं। ह‌म कोशिश कर रहे हैं कि लोधी गार्डन के गार्ड्स भी जल्द ही इनके साथ घुलमिल जाएं।

30 साल से कुत्तो के ट्रेनर और नेशनल ट्रेनिंग सेंटर डॉग और प्रधानमंत्री आवास में एसपीजी डॉग स्कॉयड के साथ रहने वाले याद‌व का कहना है कि 15 से 20 दिन के अंदर आवारा कुत्ते गार्ड के साथ घु‌लमिल जाएंगे।

यादव ने बताया कि अभी लोधी गार्डन में 18 कुत्ते हैं। जिनमें से छह-सात ने ट्रेनर की आज्ञा मानना शुरू कर ‌दिया है।

इन कुत्तों को बाहर से नहीं लाया गया है बल्कि, लं‌बे समय से ये इसी गार्डन में रह रहे हैं। गार्डन में सुबह शाम सैर करने वाले लोगों के साथ भी ये कुत्ते काफी घुले-मिले हैं।

गार्डन में दिखेगा एक खास साइन बोर्ड

NDMC trains stray dogs to safeguard Delhi neighborhoods.

ट्रेनिंग में इनके खाने के साथ साथ रहने का भी इंतजाम किया गया है। इसके साथ ही यादव ने बताया कि पूरी ट्रेनिंग में तीन से चार महीने लग जाएंगे। इसके साथ ही समय-समय पर इन्हें टीका भी लगाया जाएगा।

एनडीएमसी ने लोधी गार्डन में 'मे आई हेल्प यू फोर्स' का बोर्ड भी लगाया है। इस साइन का मतलब है कि प्रशिक्षित कुत्तों का समूह गार्डन की सुरक्षा में तत्पर है।

एनडीएमसी के उच्च आधिकारी ने बताया कि इन कुत्तों को शारीरिक प्रशिक्षण के साथ प्रथामिक चिकित्सा, इशारों से बात समझना और फोन पर बात करने की भी ट्रेनिंग दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed