फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NDMC issue notice to president house over mosquitoes

लुटियंस जोन मच्छर पनपने पर NDMC ने राष्ट्रपति भवन को जारी किया नोटिस

Mon, 19 Jun 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Jun 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
 NDMC issue notice to president house over mosquitoes
PRESIDENT HOUSE

लुटियन की दिल्ली में भी मच्छरों के लार्वा बड़ी संख्या में पनप रहे है। इस वीवीआईपी इलाके में राष्ट्रपति भवन भी शामिल है। मच्छरों के लार्वा पनपने को लेकर नई दिल्ली म्यूनिसिपल काउंसिल की तरफ से नोटिस जारी किया गया है। एनडीएमसी कर्मचारियों ने राष्ट्रपति भवन में भी पानी के जमाव की जगह पर मच्छरों के पनपने वाले जगह ढूंढ कर नोटिस जारी किया।  

विज्ञापन

    
एनडीएमसी का दावा है कि लुटियंस जोन में 1100 नोटिस जारी किए गए है। 13 बिल्डिंग का चालान भी किया गया है। पिछले साल एनडीएमसी ने 80 नोटिस जारी किए थे। एनडीएमसी के अनुसार दिल्ली स्थित हरियाणा भवन, पर्यावरण भवन, मौसम भवन, सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल, सफदरजंग अस्पताल, एम्स, दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर, राम मनोहर लोहिया अस्पताल समेत कई जगहों पर चालान किया गया था।      
विज्ञापन


उधर दक्षिणी दिल्ली एमसीडी ने मच्छर जनित रोगों से बचाव और नियंत्रण के लिए संपर्क साधना शुरू करने की योजना तैयार की है। एमसीडी का कहना है कि मच्छर के स्रोत पर प्रजनन समाप्त करने के लिये हर घर से संपर्क जरूरी है। प्रसार को रोकने के लिए लाउड स्पीकरों से युक्त 300 ऑटो टिप्पर और 104 थ्री व्हीलर से प्रचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नव निर्वाचित पार्षद अपने स्तर पर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। प्रजनन और लार्वा को समाप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया जा रहा है, क्योंकि डेंगू के फैलने से रोकने के लिये दवा छिड़कने और लार्वा को समाप्त करना जरूरी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed