फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NCW sent notice to Arvind Kejriwal's PA Bibhav in the case of misbehavior with Swati Maliwal

स्वाति मालीवाल विवाद: 'अगर सीएम इसमें दोषी पाए जाएंगे तो उन पर भी होगी कार्रवाई', NCW प्रमुख ने कही यह बात

Fri, 17 May 2024 01:10 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 17 May 2024 01:10 PM IST
सार

NCW प्रमुख रेखा शर्मा ने कहा कि बिभव ने हमारे नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है, आज मेरी टीम फिर से नोटिस जारी करने गई है। रेखा शर्मा ने यह भी कहा कि अगर मुख्यमंत्री इसमें दोषी पाए जाएंगे तो पुलिस और हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। 

विज्ञापन
NCW sent notice to Arvind Kejriwal's PA Bibhav in the case of misbehavior with Swati Maliwal
NCW प्रमुख रेखा शर्मा - फोटो : ANI

विस्तार

राज्यसभा सांसद और पूर्व राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट के मामले को लेकर दिल्ली में घमासान मचा हुआ है। भाजपा लगातार आम आदमी पार्टी और केजरीवाल को घेरने में लगी है। उधर, राष्ट्रीय महिला आयोग भी इस मामले में संज्ञान लिया और केजरीवाल के पीए बिभव कुमार को नोटिस भेजा था। आज सुबह 11 बजे बिभव कुमार को राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश होना था लेकिन वो पेश नहीं हुए। इसके बाद NCW प्रमुख रेखा शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले में जानकारी दी।

विज्ञापन


NCW प्रमुख रेखा शर्मा ने कहा कि बिभव ने हमारे नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है, आज मेरी टीम फिर से नोटिस जारी करने गई है। रेखा शर्मा ने यह भी कहा कि अगर मुख्यमंत्री इसमें दोषी पाए जाएंगे तो पुलिस और हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन



NCW प्रमुख रेखा शर्मा ने कहा, 'जब हमने सोशल मीडिया पर यह देखा तो स्वत: संज्ञान लिया। मैं सब कुछ करीब से देख रही थी और मैंने स्वाति मालीवाल से पूरे मामले में शिकायत दर्ज कराने का अनुरोध किया था। मुझे लगता है कि वह सदमे में थीं, क्योंकि कोई भी उम्मीद नहीं कर सकता था कि उन्हें अपने नेता के आवास पर इस तरह से पीटा जाएगा। अब स्वाति मालीवाल ने शिकायत दर्ज कराई है।'

उन्होंने कहा, 'पुलिस से हमने कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी थी वह हमें कल मिल गई है, स्वाति मालीवाल ने कल पुलिस से बात की और पुलिस ने एएफआईआर दर्ज कर ली है। विभव ने हमारे नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है, आज मेरी टीम फिर से नोटिस जारी करने गई है। अगर मुख्यमंत्री इसमें दोषी पाए जाएंगे तो पुलिस और हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed