फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NCRB releases annual crime report data Delhi at number one

नंबर वन पर दिल्ली: NCRB ने जारी किए आंकड़े, 2022 में 4.45 लाख महिलाए हुईं अपराध का शिकार

Mon, 04 Dec 2023 05:52 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 04 Dec 2023 05:52 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने वार्षिक अपराध रिपोर्ट के आंकड़ें जारी किए हैं। इन आंकड़ों के हिसाब से महिलाओं के खिलाफ ज्यादा अपराध किए गए हैं और ये अपराध दिल्ली में सबसे अधिक हुए हैं।
 

विज्ञापन
NCRB releases annual crime report data Delhi at number one
एनसीआरबी

विस्तार

एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, भारत में 2022 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 4,45,256 केस दर्ज हैं। हर एक घंटे पर 51 एफआईआर दर्ज की जाती हैं। एनसीआरबी डाटा के अनुसार, 2021 में 4,28,278 और 2020 में 3,71,503 से अधिक मामले दर्ज किए गए। एनसीआरबी की वार्षिक अपराध रिपोर्ट के आंकड़ों से पता चलता है कि प्रति लाख आबादी पर महिलाओं के खिलाफ अपराध की दर 66.4 थी, जबकि ऐसे मामलों में आरोप पत्र दाखिल करने की दर 75.8 थी। 

विज्ञापन


एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय दंड संहिता के तहत महिलाओं के खिलाफ ज्यादातर अपराध पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता (31.4 प्रतिशत) के थे, इसके बाद महिलाओं का अपहरण (19.2 प्रतिशत), महिलाओं पर उनकी नम्रता को भंग करने के इरादे से हमला (18.7 प्रतिशत) और दुष्कर्म (7.1 प्रतिशत) के मामले शामिल हैं।
विज्ञापन


देश में दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ कई किए अपराध सबसे अधिक हैं। 2022 में 14,247 मामले दर्ज किए गए। मामलों के हिसाब से अपराध की उच्चतम दर 144.4 दर्ज की गई, जो देश की औसत दर 66.4 से काफी अधिक है। आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि दिल्ली में ऐसे मामले 2021 में 14,277 और 2020 में 10,093 थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed