{"_id":"5cdb6641bdec22073d79973a","slug":"ncr-gets-relief-after-rain-temperature-dips","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर में तपती गर्मी से बारिश ने दिलाई राहत, 40 के पार चल रहा तापमान 35.6 डिग्री पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीआर में तपती गर्मी से बारिश ने दिलाई राहत, 40 के पार चल रहा तापमान 35.6 डिग्री पहुंचा
Wed, 15 May 2019 06:37 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 15 May 2019 06:37 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के राजपथ पर खुशनुमा मौसम का आनंद उठाते विदेशी पर्यटक
- फोटो : विवेक निगम
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार रात हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिला दी। मौसम की इस मेहरबानी के कारण 40 पार चल रहा तापमान 35.6 डिग्री आ पहुंचा। यह बीते तीन साल में 14 मई का सबसे कम तापमान रहा है। मौसम के बदले मिजाज के कारण दिल्ली-एनसीआर में नोएडा 33.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि दिल्ली में 34.8 डिग्री तापमान के साथ नजफगढ़ क्षेत्र ठंडा रहा। दिल्ली में सुबह 8:30 बजे तक 3.3 मिमी बारिश दर्ज हुई। हालांकि अगले सप्ताह से एक बार फिर गर्मी दस्तक देगी और पारा फिर से 40 के पार पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
सोमवार रात दिल्ली समेत एनसीआर के कुछ इलाकों में तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। इस दौरान तेज धूल भरी हवाएं भी चलती रहीं। मौसम ने यह करवट दोपहर बाद ही ले ली थी, लेकिन रात होते-होते बारिश होने लगी। इस कारण से न केवल मौसम सुहावना हो गया, बल्कि तापमान भी सामान्य से चार डिग्री नीचे लुढ़क गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
बीते तीन साल के 14 मई के आंकड़ों पर नजर डालें तो इतना कम तापमान नहीं रहा। वर्ष 2018 में तापमान 41 डिग्री, 2017 में 42 डिग्री और 2016 में तापमान 43 डिग्री दर्ज हुआ था। वहीं बीते सोमवार को तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, अब तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी। दो दिन तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे धूल भरी हवाएं चलेंगी और हल्की बारिश का भी अनुमान है। 20 मई तक तापमान एक बार फिर से 40 डिग्री पहुंच जाएगा।
विज्ञापन