अब दिल्ली-यूपी के बीच आराम से दौड़ेंगे ऑटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव यादव ने कहा कि एनसीआर में ट्रैफिक सिस्टम सुधारने की जरूरत है। दिल्ली से सटे होने के बावजूद एनसीआर में यातायात सुविधाओं का अभाव है। दिल्ली-यूपी के बीच 25 साल से दो देशों जैसी सीमाएं थीं। इससे लोगों को दिल्ली आने-जाने में परेशानी होती थीं।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर शुरू की गई एनसीआर आटो सेवा एक कल्याणकारी कदम साबित होगा। इससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। गरीब भी आसानी से दिल्ली तक का सफर कर सकते हैं।
वह रविवार को एनसीआर ऑटो की शुरुआत के मौके पर महामाया स्टेडियम में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने 36 ऑटो को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया।
10 ऑटो से कैसे आसान होगा सफर
परिवहन विभाग ने एनसीआर परमिट की शुरुआत तो कर दी है, लेकिन नोएडा से सिर्फ 10 परमिट ही जारी हो पाए हैं। जबकि विभाग परमिट के लिए नवंबर के अंतिम सप्ताह से आवेदन ले रहा है। मालूम हो कि दिल्ली-नोएडा के बीच ऑटो से चलने वालों की तादाद हजारों में है।
परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने बताया कि एनसीआर ऑटो की संख्या जल्द ही 4 हजार से बढ़ाकर 10 हजार कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि एनसीआर परमिट के लिए नया ऑटो खरीदने की शर्त भी बेमानी है। परिवहन मंत्री ने कहा कि पुराने वाहन पर भी एनसीआर परमिट जारी किया जाएगा।