फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   navsheen of hisar is aiims topper of 2015

एम्स प्रवेश परीक्षा का निकला रिजल्ट हिसार के नवशीन बने टॉपर

Fri, 19 Jun 2015 02:54 PM IST
Updated Fri, 19 Jun 2015 02:54 PM IST
विज्ञापन
navsheen of hisar is aiims topper of 2015

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा 2015 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। दिल्ली सहित देश के अलग-अलग राज्यों में स्थित सात एम्स की 672 सीटों के लिए दिल्ली एम्स द्वारा परीक्षा का आयोजन किया गया था।

विज्ञापन


दिल्ली, भोपाल, भुवनेश्वर, पटना, ऋषिकेश, जोधपुर और रायपुर एम्स के लिए एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है।

हरियाणा के हिसार जिले के रहने वाले नवशीन सिंघल ने प्रवेश परीक्षा में टॉप किया है। जयपुर के पार्थ शर्मा को दूसरा, हैदराबाद निवासी अंश गुप्ता को तीसरा, पंजाब पटियाला निवासी ओशिन भाटिया को चौथा और दिल्ली के आदेश कुमार सेठी को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन

एम्स रखेगा कुछ सीटें रिजर्व

navsheen of hisar is aiims topper of 2015

काउंसलिंग पूरी होने के बाद भी कुछ सीटें रिजर्व रखी जाएंगी, क्योंकि कई बार काउंसलिंग के बाद भी छात्र किसी कारण से दाखिला नहीं लेते अथवा उनका किसी अन्य मेडिकल कॉलेज में दाखिला हो जाता है।

एम्स प्रवक्ता डॉ. अमित गुप्ता ने बताया कि 1 जून 2015 को देश के 28 राज्यों के 135 शहरों के 398 केंद्रों पर ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया गया था।

इसके लिए 1,94,311 छात्रों ने आवेदन किया था जिसमें 1,51,463 ने परीक्षा दी। अलग-अलग श्रेणी से 3,726 को सफल घोषित किया गया लेकिन सभी को काउंसलिंग के लिए नहीं बुलाया जाएगा।

कटऑफ पर्सेंटाइल है बहुत हाई

navsheen of hisar is aiims topper of 2015

जनरल कोटे में कटऑफ पर्सेंटाइल 97.59, ओबीसी कोटे में 94.99 और एससी/एसटी कोटे में 90.63 पर्सेंटाइल पहुंची है। देश के सभी सात एम्स की 672 एमबीबीएस सीटों के लिए के लिए चार गुना छात्रों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा।

सभी एम्स के लिए काउंसलिंग दिल्ली एम्स में ही 6 से 9 जुलाई तक आयोजित होगी। सामान्य कोटे में 337 सीटें, ओबीसी कोटे में 181, एससी के लिए 101 और एसटी के लिए 53 सीटें हैं।

दिल्ली एम्स में एमबीबीएस की 72 सीटें हैं जिसमें 37 अनारक्षित, 19 ओबीसी, 11 एससी और पांच सीटें एसटी के लिए सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed