फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nationwide movement of farmers for one month from July 26 across the country

देशभर में 26 जुलाई से एक महीने का किसानों का देशव्यापी आंदोलन, सरकार की नीतियों से हैं नाराज

Mon, 25 Jun 2018 09:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Updated Mon, 25 Jun 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
nationwide movement of farmers for one month from July 26 across the country
farmers strike

किसानों ने सरकार की नीतियों से नाराज होकर एक महीने के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की तैयारी की है। इसकी रणनीति 30 जून को मुरादाबाद में बनाई जाएगी। उसके बाद पांच और छह जून को दो दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


किसानों ने जून के शुरूआत में दस दिन तक शहरों का बहिष्कार किया था। सब्जियों और दूध को सड़कों पर फेंका था, उसके बावजूद किसी अधिकारी ने किसानों की सुध नहीं ली। इसके चलते आंदोलन को स्थगित कर दिया गया था। 
विज्ञापन


शुक्रवार को हरियाणा के पलवल में किसान संगठनों की आपात बैठक की गई। उसमें निर्णय लिया गया कि 26 जुलाई से 26 अगस्त तक देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। इसकी योजना 30 जून को मुरादाबाद में बनाई जाएगी। मुरादाबाद में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया जाएगा कि शहरों को किस-किस सामान की आपूर्ति बंद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन असली के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने बताया कि 30 जून को आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के बाद पांच व छह जुलाई को दिल्ली के गांधी प्रतिष्ठान में विभिन्न राज्यों में आंदोलन को संचालित करने के लिए जिम्मेदारी बांटी जाएंगी। इस बार का आंदोलन निर्णायक होगा। किसान हर हाल में अपनी मांग स्वीकार कराकर ही हटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed