फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   National Women s Commission registered Sonia Akhtar s case

सोनिया को दिखी उम्मीद की किरण: पीएम कार्यालय के हस्तक्षेप के बाद महिला आयोग ने दर्ज किया केस, सौरभ से पूछताछ

Mon, 18 Sep 2023 09:47 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 18 Sep 2023 09:47 PM IST
सार

बांग्लादेश के हाईकमीशन के अवगत कराने के बाद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने जी-20 में आने के दौरान सोनिया शिकायत को कार्रवाई के लिए भारत सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रेषित किया था। अब प्रधानमंत्री कार्यालय के अग्रेषित करने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
National Women s Commission registered Sonia Akhtar s case
सोनिया अख्तर और सौरभकांत तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पति की तलाश में डेढ़ माह से भटक रही बांग्लादेशी सोनिया अख्तर को न्याय मिलने की आस जग उठी है। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा संज्ञान लेकर अग्रेषित करने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में सोनिया के पति सौरभकांत तिवारी से भी पूछताछ की गई है।

विज्ञापन

बांग्लादेश से आई सोनिया अख्तर पहले ग्रेटर नोएडा में रहकर गौतमबुद्ध नगर पुलिस से न्याय की मांग कर रही थी। सोनिया अख्तर का कहना था कि ग्रेटर नोएडा में रहने वाले पति सौरभकांत तिवारी ने बांग्लादेश में धोखा देकर निकाह किया था। तब सौरभ ने पहली पत्नी की मृत्यु होने की बात कही थी। इसके बाद सौरभ ने धर्म परिवर्तन कर निकाह कर लिया। शादी के बाद सोनिया ने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद पहली पत्नी की शिकायत पर सौरभ को बांग्लादेश की कंपनी ने हटा दिया गया। वह भारत आ गया। सोनिया अख्तर सवा साल के बेटे को लेकर बांग्लादेश से भारत आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब सोनिया की सीमा हैदर के वकील एपी सिंह मदद कर रहे हैं। वकील एपी सिंह ने बताया कि बांग्लादेश के हाईकमीशन के अवगत कराने के बाद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने जी-20 में आने के दौरान सोनिया शिकायत को कार्रवाई के लिए भारत सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रेषित किया था। अब प्रधानमंत्री कार्यालय के अग्रेषित करने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले इस मामले में सीएम योगी को भी अवगत कराया गया। इसके बाद 16 सितंबर को लखनऊ बुलाकर पूछताछ भी की गई। उन्होंने कहा कि सोनिया संग कोई अन्याय नहीं होगा, उसे जल्द न्याय मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed