फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   National karate player in school dance teacher was raped

नेशनल कराटे प्लेयर से स्कूल में डांस टीचर ने किया रेप

Wed, 05 Aug 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 05 Aug 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
National karate player in school dance teacher was raped
एक नेशनल कराटे प्लेयर और बीए की छात्रा को पब्लिक स्कूल के डांस टीचर ने जबरन पोर्न फिल्म दिखाई, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया और फिर रेप किया। स्कूल की डायरेक्टर ने उसका एमएमएस बनाया।
विज्ञापन


विरोध पर एमएमएस सोशल साइट्स पर डालने और छोटे भाई को मारने की धमकी दी। नाबालिग छात्रा के पिता ने कविनगर थाने में बुधवार को रेप और पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट लिखाई है, जिसमें डांस टीचर और स्कूल की डायरेक्टर को नामजद किया है।
विज्ञापन


दावा है कि स्कूल की सीसीटीवी फुटेज में भी वारदात कैद है। दूसरी तरफ, स्कूल डायरेक्टर का कहना है कि छात्रा के छोटे भाई को उसका पिता फ्री में स्कूल में पढ़ाना चाहता है। बिना फीस पढ़ाने से मना किया तो उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कराटे प्लेयर के पिता ने बताया कि उनकी बेटी (17) ने गोविंदपुरम के एक स्कूल से तीन साल पहले 10वीं पास की थी, अब बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा है। वह कराटे की नेशनल-इंटरनेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुकी है।

इस वजह से स्कूल की डायरेक्टर ने स्कूली बच्चों को समर वेकेशन के दौरान स्कूल में मार्शल आर्ट सिखाने के लिए नौकरी पर रखा था। स्कूल में माइकल नामक युवक बच्चों को डांस सिखाता है।

आरोप है कि 31 मई 2015 को माइकल ने कराटे प्लेयर को स्कूल में पोर्न फिल्म दिखाई, विरोध जताने पर प्लेयर के छोटे भाई को जान सेे मारने की धमकी दी। इस दौरान वहां पर स्कूल की डायरेक्टर बलविंदर आ गईं।

उन्होंने माइकल की बात मानने का दबाव प्लेयर पर बनाया और उसे एक कोल्ड ड्रिंक ऑफर की। कोल्ड ड्रिंक पीते ही वह बेहोश हो गई, होश में आई तो डांस टीचर उसके साथ रेप कर रहा था, डायरेक्टर उसका एमएमएस बना रही थी।

विरोध जताने पर डायरेक्टर ने उसे एमएमएस दिखाया और सोशल साइट्स पर अपलोड करने की धमकी देकर चुप रहने का दबाव बनाया। वह डर गई और घर पहुंचकर परिजनों को कुछ नहीं बताया।

पिता ने बताया कि छात्रा ने स्कूल में कराटे सिखाना बंद कर दिया और गुमसुम रहने लगी। 31 जुलाई को बेटे की स्कूल फीस जमा कराने वे स्कूल गए तो डायरेक्टर ने पोल खुलने के डर से उनसे कहा कि तुम्हारी बेटी के साथ जो हुआ वह गलत हुआ है।

पूछताछ करने पर डायरेक्टर ने प्लेयर का एमएमएस और आपत्तिजनक सीसी फुटेज उन्हें दिखाई। फुटेज और एमएमएस देखकर पिता के होश उड़ गए, घर पहुंचकर उन्होंने बेटी से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ।

इसके बाद मामले की शिकायत उन्होंने कविनगर पुलिस से की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की तो बुधवार को एसएसपी से मिले। एसएसपी के निर्देश पर कविनगर थाने में डांस टीचर माइकल और स्कूल की डायरेक्टर बलविंदर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।


डायरेक्टर बोली-स्कूल में कोई डांस टीचर नहीं
डायरेक्टर बलविंदर ने बताया कि शिकायतकर्ता की बेटी उनके स्कूल में कराटे नहीं सिखाती थी। स्कूल में कोई डांस टीचर भी नहीं है।

3 अगस्त को शिकायतकर्ता ने उनके पास एक मैसेज किया था कि ‘मैं पुलिस से शिकायत करने जा रहा हूं, क्या आप कंप्रोमाइज करना चाहती हो’। बिना फीस लिए उनके बेटे को पढ़ाने के लिए समझौता करने से इंकार किया तो उसने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रेप की हालिया वारदातें
8 जनवरी को विजयनगर की 10वीं की छात्रा को अगवा कर नोएडा में गैंगरेप
27 मार्र्च को विजयनगर की 10वीं की छात्रा को अगवा कर गैंगरेप की कोशिश
मई माह में कविनगर में डीयू छात्रा से गैंगरेप
अगस्त माह में ग्रेजुएशन की छात्रा से ड्राइवर ने किया रेप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed