फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   National hockey player arrested with three in car robbery

राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी कार लूट में तीन साथियों संग धरा, बड़ी संख्या में हथियार बरामद

Tue, 03 Sep 2019 02:23 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 03 Sep 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
National hockey player arrested with three in car robbery
राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी कार लूट में तीन साथियों संग धरा - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा की ओर से राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुके एक खिलाड़ी को दक्षिण पूर्वी जिला के एसटीएफ ने उसके तीन सहयोगियों के साथ कार लूट के मामले में गिरफ्तार किया है। भाई की हत्या होने के बाद आरोपी आपराधिक वारदात को अंजाम देने लगा। बदमाशों के पास से चार पिस्टल, 16 कारतूस, एक मैगजीन और दो लग्जरी कार बरामद की गई हैं।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त चिन्मय विश्बाल ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान नरवाना जींद निवासी जगदीप मोर, हिसार निवासी राहुल, कैथल निवासी मंजीत और रेवाड़ी निवासी रविंद्र के रूप में हुई है। जगदीप मोर हॉकी खिलाड़ी है। उसने बताया कि वह हरियाणा की ओर से नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुका है। वर्ष 2013 में पुणे में आयोजित जूनियर इंडिया हॉकी टीम के सेलेक्शन कैंप में भी वह शामिल रहा। उसने कुरुक्षेत्र से बैचलर पर फिजिकल एजुकेशन का कोर्स किया है।
विज्ञापन


निरीक्षक मुकेश मोगा के नेतृत्व में 31 अगस्त को पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान मां आनंदमयी मार्ग के पास से बदमाशों को पकड़ा। जगदीप राहुल के साथ प्रीत विहार से चुराई गई कार से जा रहा था। पूछताछ में जगदीप ने बताया कि वर्ष 2015 में मोर पट्टी और चोपड़ा पट्टी की लड़ाई में उसके भाई प्रदीप की हत्या कर दी गई थी। उसके बाद वह हिसार के सतपाल गिरोह में शामिल होकर वारदात को अंजाम देने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2018 में उसने अपना गिरोह बनाकर सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर दिल्ली पुलिस को पकड़ने के लिए चुनौती दी। पुलिस ने एक सितंबर को उसके दो साथियों मंजीत व रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पानीपत में लूटी गई लग्जरी कार बरामद कर ली। जगदीप और राहुल पर 19-19 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed