फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   national football league in gurgaon

12 साल की आईनी लगाएंगी नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में किक

Fri, 15 Jan 2016 06:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 15 Jan 2016 06:34 PM IST
विज्ञापन
national football league in gurgaon

ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की ओर  से आयोजित सब जूनियर अंडर-15 नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में शहर की 12 वर्षीय आईनी मंडल किक लगाती नजर आएंगी।

विज्ञापन


आईनी शहर की सबसे कम उम्र की पहली फुटबॉल खिलाड़ी हैं, जिनका चयन इस चैंपियनशिप के लिए हुआ है। मैच उड़ीसा के कटक में 19 जनवरी से 2 फरवरी तक आयोजित होंगे।
विज्ञापन


आईनी के कोच मुकेश झांकड़ ने बताया कि 19 जनवरी को हरियाणा और पांडिचेरी के बीच पहला मैच होगा। जिसमें आईनी हरियाणा टीम से प्रतिनिधित्व करेंगी।

उन्होंने बताया कि सोनीपत में खिलाडिय़ों के चयन के लिए एक ट्रायल हुआ था, जिसमें शहर की  दो लड़कियों डोली और आईनी ने हिस्सा लिया। इनमें आईनी का चयन हुआ है। ट्रायल मैच में आईनी ने लगातार चार गोल किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-86 की रहने वाली आईनी सेक्टर-14 स्थित डीएवी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती है। आईनी की मां साबिरा शेख खुद एक फुटबॉल कोच हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों को फुटबॉल के गुर सिखाती हैं।

आईनी के पिता एसपी मंडल इंजीनियर हैं। माता-पिता को बेटी के चयन की बहुत खुशी है। साबिरा ने बताया कि आईनी ने एक वर्ष पहले ही फुटबॉल अभ्यास शुरू किया।

फुटबॉल में उसकी रुचि को देखते हुए स्कूल के कोच मुकेश के पास भेजा गया। जम्मू में आयोजित डीएवी नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट में आईनी ने शानदार प्रदर्शन कर अपने स्कूल डीएवी सेक्टर-14 को तीसरा स्थान दिलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed