फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   National examination on cow science will be conducted online, commission in preparation for providing study material, National Kamadhenu Commission

गौ विज्ञान पर ऑनलाइन राष्ट्रीय परीक्षा का होगा आयोजन, अध्ययन सामग्री उपलब्ध करवाने की तैयारी में आयोग 

Tue, 05 Jan 2021 10:10 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 05 Jan 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
National examination on cow science will be conducted online, commission in preparation for providing study material, National Kamadhenu Commission
वल्लभभाई कथीरिया - फोटो : ANI

राष्ट्रीय कामधेनु आयोग ने मंगलवार को कहा कि देसी गायों और इसके फायदे के बारे में छात्रों और आम लोगों के बीच रुचि पैदा करने के लिए वह 25 फरवरी को राष्ट्रीय स्तर की स्वैच्छिक ऑनलाइन गौ विज्ञान परीक्षा का आयोजन करेगा। अपनी तरह की इस पहली परीक्षा की घोषणा करते हुए राष्ट्रीय कामधेनु आयोग (आरकेए) के अध्यक्ष वल्लभभाई कथीरिया ने कहा कि वार्षिक तरीके से परीक्षा का आयोजन होगा।

विज्ञापन


बिना किसी शुल्क के कामधेनु गौ विज्ञान प्रचार प्रसार परीक्षा में प्राथमिक, माध्यमिक और कॉलेज स्तर के छात्र और आम लोग हिस्सा ले पाएंगे। उन्होंने कहा कि देसी गायों के बारे में छात्रों और नागरिकों के बीच जन जागरुकता पैदा करने के लिए कामधेनु आयोग ने गौ विज्ञान पर राष्ट्रीय परीक्षा आयोजित करने का निर्णय किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आयोग गौ विज्ञान पर अध्ययन सामग्री उपलब्ध करवाने की तैयारी कर रहा है। कथीरिया ने कहा कि परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे और आयोग की वेबसाइट पर पाठ्यक्रम के बारे में ब्योरा उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा के नतीजों की तुरंत घोषणा कर दी जाएगी और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। होनहार उम्मीदवारों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि गाय और संबंधित मुद्दों पर पीठ और अनुसंधान केंद्र की स्थापना के लिए विश्वविद्यालयों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के तहत आने वाले कामधेनु आयोग की स्थापना केंद्र ने फरवरी 2019 में की थी और इसका लक्ष्य गायों के संरक्षण, संवर्द्धन के लिए काम करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed