फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nasir was supplying Pakistani weapons in Delhi

दिल्ली में पाकिस्तानी हथियारों की सप्लाई कर रहा था नासिर, दबिश के दौरान भाई फरार

Fri, 18 Sep 2020 05:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 18 Sep 2020 05:06 AM IST
विज्ञापन
Nasir was supplying Pakistani weapons in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

दिल्ली के टॉप-10 बदमाशों में शामिल अब्दुल नासिर दिल्ली में पाकिस्तानी हथियारों की सप्लाई करता था। हथियार नेपाल के रास्ते भारत लाए जाते थे। बताया जाता है कि नेपाल से हथियारों को लग्जरी कारों में विशेष जगह बनाकर दिल्ली लाया जाता था।

विज्ञापन


पुलिस के पास इसकी सूचना पहले से थी जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक नासिर, हाशिम बाबा और उसके साथी राशिद की हत्या की साजिश रच रहा था। 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात एसीपी ललित मोहन नेगी व विनोद बडौला की टीम ने बुधवार को नासिर के घर दबिश देकर  .32 बोर की दो पिस्टल व एक रिवाल्वर बरामद की। हथियार उसके भाई बदर व आदिल के कब्जे में थे।
विज्ञापन


हालांकि दबिश के दौरान उसके दोनों भाई फरार हो गए। नासिर ने पूछताछ में बताया कि वह हाशिम बाबा व उसके साथी राशिद की हत्या के लिए हथियार जुटा रहा था। उसे सूचना मिली थी कि हाशिम बाबा भी अनारकली कॉलोनी में देखा गया है। इस कारण वह अनारकली कॉलोनी, जाफराबाद में रहने लग गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का मानना है कि पूर्वी दिल्ली में नासिर व हाशिम बाबा के बीच कभी भी बड़ी गैंगवार हो सकती थी। दिल्ली पुलिस ने हाशिम बाबा पर पांच लाख और राशिद पर 50 हजार का इनाम रखा हुआ है। स्पेशल सेल दिल्ली दंगों में भी नासिर की भूमिका की जांच कर रही है। 

योगेश की हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद नहीं
रविवार को मधु विहार थाना इलाके में योगेश कुमार (33) की दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। स्पेशल सेल ने योगेश की हत्या में नासिर समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद नहीं किए गए हैं। स्पेशल सेल हथियार बरामदगी के लिए नासिर से लगातार पूछताछ कर रही है। 


कभी दोस्त थे नासिर व हाशिम बाबा
नासिर व हाशिम बाबा कभी जिगरी दोस्त हुआ करते थे। वर्ष 2019 में दोनों के बीच दुश्मनी हो गई थी। हाशिम बाबा ने वर्ष 2019 में नासिर के खास इमरान की हत्या कर दी थी। इस बात पर दोनों के बीच रंजिश शुरू हो गई। इसके बाद नासिर ने हाशिम बाबा के आदमी महफूज की हत्या कर दी। इसके बाद हाशिम बाबा व राशिद ने मिलकर नासिर का यू-ट्यूब वीडियो बनाने वाले व खास आदमी हैदर की हत्या कर दी थी। दोनों के बीच गैंगवार में छह से ज्यादा हत्याएं हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed