रैंप पर नरगिस फाकरी के साथ ये क्या हो गया?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में चल रहे इंडियन ब्राइडल फैशन वीक के तीसरे दिन यानि शनिवार शाम रैम्प पर शोस्टॉपर के साथ एक बड़ी घटना घट गई। यह शोस्टॉपर कोई और नहीं बल्कि इन दिनों बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की घनिष्ठ नरगिस फाकरी हैं।
शनिवार को उस समय बेहद असहज हो गईं जब इंडियन ब्राइडल फैशन वीक में रैम्प पर ही उनका गाउन बीच से फट गया। वह शनिवार शाम काले रंग के लंबे गाउन में रैम्प पर अज्वा के लिए दुल्हनों के आधुनिक लिबास और गहनों का प्रदर्शन कर रही थीं।
बीच से फटा गाउन, असहज हुईं नरगिस
रैंम्प पर गाउन फाटने के बाद नरगिस ने अपनी मुस्कान से स्थिति को संभालने की कोशिश की। शो के बाद इस घटना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ‘किसी ने मेरी ड्रेस पर पैर रख दिया और मुझे हंसी आ गई जो रुकने का नाम नहीं ले रही थी।’
अपनी इस असहज स्थिति की ओर इशारा करते हुए फाकरी ने कहा कि मुझे इतनी तेज हंसी तभी आती है जब मैं नर्वस होती हूं। 34 वर्षीय अभिनेत्री एक ज्वेलरी ब्रांड के प्रोमोशन के लिए रैम्प पर उतरी थीं।
फटे गाउन से ही शरीर ढकने की कोशिश करती रहीं
रैम्प पर कैमरों के सामने गाउन फटने से असहज हुईं नरगिस फाकरी बाद में माहौल को सहज बनाने के लिए फटे हुए गाउन के कपड़े से ही शरीर ढकने की कोशिश करने लगीं।
अमेरिकी मॉडल नरगिस फाकरी ने साल 2011 में आई फिल्म 'रॉकस्टार' से रणबीर कपूर के साथ बॉलीवुड में दमादार एंट्री की थी। इसके अलावा सुपहिट फिल्म 'मद्रास कैफे' और 'मैं तेरा हीरो' में भी छोटी भूमिकाओं में दिखी थीं।
जबकि सलमान खान की हालिया सुपरहिट फिल्म 'किक' में आइटम नंबर 'जे मैनू यार ना मिले तो मरजावां' कर के चर्चा में हैं। ऐसे में रैम्प पर उनके साथ हुई इस घटना से काफी खलबली मची हुई है।
चला था उदय चोपड़ा के साथ अफेयर
साल के शुरुआत में नरगिस फाकरी का चोपड़ा खानदान के सबसे लाडले उदय चोपड़ा के साथ अफेयर होने की चर्चाएं गर्म थीं। उन दिनों नरगिस के एक बीच पर उदय चोपड़ा के साथ डेट करते हुए भी स्पॉट किया गया था।
हालांकि, उन्होंने हमेशा ही इस बारे में कहती थीं कि वे दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और इससे ज्यादा कुछ नहीं। मामले के कुछ दिनों बाद उन्होंने खुद को एक नया दोस्त मिल जाने की बात ट्वीट की थी। लेकिन यह नहीं बताया कि उनका नया दोस्त कौन है।