फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Narendra Modi's Banner on Aam Aadmi Party Website - Modi for PM, Arvind for CM Banner

आप की साइट पर, 'मोदी फॉर पीएम, अरविंद फॉर सीएम'

Sat, 08 Nov 2014 01:20 PM IST
Updated Sat, 08 Nov 2014 01:20 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi's Banner on Aam Aadmi Party Website - Modi for PM, Arvind for CM Banner

आम आदमी पार्टी (आप) की आधिकारिक वेबसाइट देखकर शुक्रवार को हर कोई चौंक गया। भाजपा को निशाने पर ले रही पार्टी की साइट के होमपेज पर एक बैनर लगा था।

विज्ञापन


इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की गई थी। इस पर लिखा था, ‘दिल्ली की आवाज: मोदी फॉर पीएम, अरविंद फॉर सीएम।’ इसके साथ ही साइट पर नरेंद्र मोदी के साथ अरविंद केजरीवाल की तस्वीरें लगाएं गई थी।
विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली विधान सभा भंग होने के ऐलान के बाद मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा था कि मोदीजी प्रधानमंत्री है। दिल्ली के लिए मुख्यमंत्री चाहिए, प्रधानमंत्री नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बवाल हुआ तो गायब कर दी गई तस्वीर

Narendra Modi's Banner on Aam Aadmi Party Website - Modi for PM, Arvind for CM Banner

इसके साथ ही केजरीवाल ने जगदीश मुखी का नाम आगे किया था। वेबसाइट का बैनर भी इशारा कर रहा था कि कि मोदी तो पीएम बन चुके हैं, अब दिल्ली केजरीवाल को बतौर सीएम देखना चाहती है।

बैनर सार्वजनिक होने के बाद सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भाजपा समर्थकों ने आप को घेर लिया। एक के बाद एक ट्वीट करके लोगों ने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वह मशहूर होने के लिए प्रधानमंत्री के नाम का सहारा ले रहे हैं।

सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर जुबानी जंग शुरू होने के बाद वेबसाइट से शाम पांच बजे के करीब बैनर गायब हो गया। इस बारे में पार्टी की सफाई है कि इस तरह की कोई प्रचार सामग्री नहीं तैयार की गई है। संभव है कि किसी वालेंटियर ने इसे वेबसाइट पर डाल दिया हो। पार्टी इसकी जांच की जाएगी।

आप की कारोबारी विंग आज

Narendra Modi's Banner on Aam Aadmi Party Website - Modi for PM, Arvind for CM Banner

चुनावी सरगर्मी तेज होते ही आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली के हर तबक को जोड़ने में जुट गई है। इसी क्रम में पार्टी शनिवार को व्यापारी विंग की शुरुआत करने जा रही है।

पार्टी इस शाखा के माध्यम से दिल्ली के व्यापारियों से जुड़ी समस्याएं उठाएगी। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल इसे लॉन्‍च करेंगे।

आप की यह विंग छोटे व्यापारियों को वैट से छूट दिलवाना, वैट इंस्पेक्टर के औचक निरीक्षण से कारोबारियों को निजात दिलवाना, ऑडिट रिपोर्ट वन का बोझ खत्म करने जैसे मसले शामिल हैं। इसके साथ ही विंग आप की 49 दिनों की सरकार में व्यापारियों को दी गई सहूलियत का भी प्रचार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed