फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Narela fire incident: After the blast, the body of an employee fell 30 feet away under the debris

नरेला अग्निकांड : धमाके के बाद मलबे में 30 फीट दूर जाकर गिरा एक कर्मचारी का शव, दरवाजा उखड़कर पहुंचा सड़क पर

Sun, 09 Jun 2024 06:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 09 Jun 2024 06:14 AM IST
सार

अचानक एक तेज धमाके के बाद उसकी आंख खुली। लगा मानों भूकंप आ गया हो।

विज्ञापन
Narela fire incident: After the blast, the body of an employee fell 30 feet away under the debris
नरेला की एक फैक्टरी में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार रात करीब 3.20 बजे फैक्टरी में काम करने वाला मजदूर लालू गहरी नींद में था। अचानक एक तेज धमाके के बाद उसकी आंख खुली। लगा मानों भूकंप आ गया हो। देखते ही देखते फैक्टरी में आग लग गई। लालू बॉलयर फटने से भांप की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस चुके थे। वह एक ओर अचेत हो गए। दूसरे मजदूरों ने किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन


बॉयलर फटने से पहली मंजिल का दरवाजा और दीवार उखड़कर सड़क पर आ गिरी थी। वीरपाल भी मलबे के साथ सड़क पर आकर गिरा और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही बचाव दल भी मौके पर पहुंचा। आग पर काबू पाने के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। दमकल विभाग के एडीओ सर्बजीत ने बताया कि एक शव मलबे के साथ 30 फीट दूर सड़क से मिला जबकि दूसरा शव पहली मंजिल के जीने पर था। तीसरा शव भी वहीं से मिला। बाकी को पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर निकाल लिया था। उनको दूसरे अस्पताल में भेजा गया। वहां उनका उपचार जारी है। ब
विज्ञापन


पहली मंजिल पर रखे बॉयलर में हुए धमाके से इमारत में लगी आग
दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि जिस फैक्टरी में आग लगी वह लगभग 350 गज में बनी है। बेसमेंट में कच्चा और तैयार माल रखा रहता है। ग्राउंड फ्लोर, पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल पर अलग-अलग मशीनें रखी हैं। पहली मंजिल पर दो कंप्रेशर और दो बॉयलर रखे थे। इनमें एक में धमाका हुआ और पूरी इमारत में आग लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • आग ने लगभग पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। शनिवार दोपहर के समय ही आग पर काबू पाया गया। इसके बाद फैक्टरी में सर्च ऑपरेशन हुआ। क्राइम टीम और एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। बॉयलर फटने की असली वजहों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed