फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Narcotic opium and heroin were being brought from Naxal area

Delhi: नक्सल एरिया से ला रहे थे मादक अफीम और हेरोइन, 85 करोड़ के ड्रग्स बरामद, एक महिला समेत छह गिरफ्तार

Sat, 06 May 2023 07:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 06 May 2023 07:56 PM IST
सार

आरोपी नक्सल प्रभावित झारखंड के लातेहर से अफीम लाकर उससे हेरोइन तैयार करवाते थे। इसके अलावा तस्लीमा बेगम मणिपुर बॉर्डर से हेरोइन लाकर दिल्ली एनसीआर में सप्लाई कर रही थी।

विज्ञापन
Narcotic opium and heroin were being brought from Naxal area
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नक्सल एरिया और उत्तर-पूर्वी राज्यों से अफीम और हेरोइन लाकर सप्लाई करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 101.620 किलोग्राम अफीम और दो किलो हेरोइन बरामद करने के अलावा एक महिंद्रा एक्सयूवी 300 कार, ट्रक, कई मोबाइल फोन, सिमकार्ड व अन्य सामान बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव फरीदपुर, बरेली निवासी लखपत सिंह (43), गांव गुलारिया, बरेली निवासी सुरेश (24), पश्चिम राजीव नगर, नैनीताल, उत्तराखंड निवासी दालचंद (36), मंडल विहार कालोनी इज्जत नगर, बेरली निवासी प्रकाश पुरी (39), असम निवासी तस्लीमा बेगम (38) और दिल्ली निवासी रवि प्रकाश (34) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


आरोपी नक्सल प्रभावित झारखंड के लातेहर से अफीम लाकर उससे हेरोइन तैयार करवाते थे। इसके अलावा तस्लीमा बेगम मणिपुर बॉर्डर से हेरोइन लाकर दिल्ली एनसीआर में सप्लाई कर रही थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से 7.50 लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। स्पेशल सेल के विशेष आयुक्त एचजीएस धालीवाल ने बताया कि पिछले काफी समय से उनकी टीम मादक पदार्थ का धंधा करने वालों की जांच में जुटी थी। इसी कड़ी में झारखंड और मणिपुर से अफीम और हेरोइन लाकर सप्लाई करने वाले दो गैंग का पता चला। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपियों की जानकारी जुटाना शुरू की। पहले मामले में टीम ने 24 अप्रैल को लखपत और सुरेश नामक दोनों आरोपियों को संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर, दिल्ली से दबोचा। आरोपी नारियल में छिपाकर 101.620 किलोग्राम अफीम लेकर आए थे। अफीम की सप्लाई इनको दालचंद नामक आरोपी को देना था। पुलिस ने दाल चंद को भी नैनीताल से दबोच लिया।

विज्ञापन

 

दालचंद से पूछताछ के बाद हवाला कारोबारी प्रकाश पुरी को बरेली से गिरफ्तार किया गया। इसके पास से 7.50 लाख रुपये बरामद हुए। प्रकाश दाल चंद के कहने पर हवाला के जरिये रकम नक्सल एरिया में भेजकर लल्लन उर्फ पप्पू और भानू से अफीम खरीदवाता था। अफीम की नक्सल एरिया में खेती करवाई जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दूसरे मामले में पुलिस ने असम निवासी तस्लीमा बेगम को दो किलो हेरोइन के साथ शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन दिल्ली से दबोच लिया। तस्लीमा मणिपुर के बार्डर एरिया से हेरोइन लाकर विक्की उर्फ रवि प्रकाश को सप्लाई करने वाली थी। बाद में आरोपी रवि प्रकाश को भी दिल्ली से दबोच लिया गया। बरामद हेरोइन म्यांमार से भारत लाई गई थी। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed