फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Narco Terror: Cocaine has come to Delhi from Dubai... Company sending it identified

Narco Terror : दुबई से दिल्ली आई कोकीन... भेजने वाली कंपनी की शिनाख्त, पुलिस को नार्को टेरर लिंक की तलाश

Fri, 11 Oct 2024 07:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली।
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली। Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 11 Oct 2024 07:08 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अधिकारी इस कंपनी के अधिकारियों से पूछताछ कर रहे हैं। ये पता कर रहे हैं कि कितनी मात्रा में मादक पदार्थ भारत भेजा गया है। अभी तक कुल 773 किलोग्राम कोकीन पकड़ी जा चुकी है।

विज्ञापन
Narco Terror: Cocaine has come to Delhi from Dubai... Company sending it identified
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुबई से भारी मात्रा में कोकीन भेजने वाली कंपनी की पहचान कर ली गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अधिकारी इस कंपनी के अधिकारियों से पूछताछ कर रहे हैं। ये पता कर रहे हैं कि कितनी मात्रा में मादक पदार्थ भारत भेजा गया है। अभी तक कुल 773 किलोग्राम कोकीन पकड़ी जा चुकी है। इतनी बड़ी मात्रा में कोकीन बरामद होने पर देश की सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट मोड में आ गई हैं। सभी राज्यों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। स्पेशल सेल ने अब नार्को टेरर का लिंक भी खंगालना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुबई से कोकीन की खेप सीधे गाजियाबाद व हापुड़ पहुंची थी। इसे यहां गोदाम में रखा गया था। यहां से खेप देश के अन्य राज्यों में भेजी जा रही थी। दिल्ली के रमेश नगर से जो 208 किलोग्राम कोकीन बरामद की गई है वह भी गाजियाबाद से यहां पहुंचाई गई थी। यहां से ये खेप आगे पहुंचाई जाती उससे पहले ही महिपालपुर में कोकीन की खेप पकड़ी गई। इसके बाद इस खेप की निगरानी करने भारत आया सविंदर गोदाम बंद कर बुधवार रात को लंदन फरार हो गया। वह आईजीआई एयरपोर्ट से भागा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार लंदन में बैठे इंटरनेशनल ड्रग्स गिरोह के सरगना ने ही सविंदर को रमेश नगर वाली कोकीन की खेप की निगरानी के लिए भारत भेजा था। गिरोह सरगना ने ही जितेंद्र गिल उर्फ जस्सी को महिपालपुर वाली खेप पर निगरानी के लिए भारत भेजा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

किराए की कार का इस्तेमाल किया गया-
स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार रमेश नगर वाली कोकीन की खेप की आवाजाही के लिए किराए की एरिग्टा कार का इस्तेमाल किया गया। ये कार तिलक नगर में एक व्यक्ति की है। वह कागजात किराए पर रखकर कारें किराए पर देता है। पुलिस इस कार के मालिक से पूछताछ कर रही है। कार मालिक ने सभी कारों मेें जीपीएस सिस्टम लगवा रखा है।


तीन करोड़ की डील हुई थी
सरगना वीरेंद्र बसोया ने कोकीन की खेप की डिलीवरी के बदले तीन करोड़ हर एक कन्साईनेट पर तुषार को देने की डील की थी। दुबई से बसोया ने इस सिंडिकेट से जुड़े यूके में मौजूद जितेन्द्र गिल को भारत जाने को कहा था। इसके बाद वह तुषार से मिलने ड्रग्स डील के लिए दिल्ली आया। जहां पर तुषार ने उसे पंचशील इलाके के एक होटल मे रुकवाया। इसके बाद दोनों गाजियाबाद और हापुड़ ड्रग्स लेने पहुंचे। मुंबई में जो कोकीन सप्लाई होनी थी उस शख्स की पहचान भी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने की है। इस संबंध में मुंबई में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

दुबई से हुई थी डील
वीरेंद्र बसोया लंबे वक्त से दुबई से कोकीन की डील से जुड़ा हुआ बताया जाता है। इंटरनेशनल एजेंसियों को वीरेंद्र बसोया को लेकर इनपुट शेयर किए गए है ताकि उसे दुबई में दबोचा जा सके। बता दें कि पिछले साल पुणे पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी कर जो तीन हजार करोड़ की ड्रग्स (म्याऊं म्याऊं ) पकड़ी थी, उस ड्रग्स सिंडिकेट में भी बसोया का नाम सामने आया था। पुणे पुलिस ने बसोया के दिल्ली के पिलंजी गांव में रेड भी की थी लेकिन पुलिस के पहुंचने के पहले ही वो भाग गया। बसोया ने पिछले साल यूपी के एक पूर्व विधायक की बेटी से अपने बेटे की शादी भी दिल्ली के एक शानदार फॉर्म हाउस में की थी। आरोपी बसोया के खिलाफ तीन एलओसी जारी हो चुकी हैं। दिल्ली पुलिस ने तीन अक्तूबर को महिपालपुर में छापेमारी कर एक गोदाम से 560 किलो कोकीन और 40 किलो हाइड्रोपोनिक मारिजुआना जब्त की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed