फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Narco report ready of accused in Shraddha Murder Case in delhi

Shraddha Murder Case: आरोपी की नार्को रिपोर्ट तैयार, सोमवार को दिल्ली पुलिस लेगी आफताब का वॉइस सैंपल

Fri, 23 Dec 2022 04:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 Dec 2022 04:11 PM IST
सार

दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी की नार्को रिपोर्ट तैयार हो गई है। एफएसएल ने मामले की जांच कर रहे अधिकारी को रिपोर्ट लेने के लिए सूचित किया है। 

विज्ञापन
Narco report ready of accused in Shraddha Murder Case in delhi
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब की नार्को रिपोर्ट तैयार हो गई है। एफएसएल ने मामले की जांच कर रहे अधिकारी को रिपोर्ट लेने के लिए सूचित किया है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में नया खुलासा हो सकता है। आफताब का वॉइस सैंपल सोमवार को सीबीआई मुख्यालय में लिया जाएगा। साकेत कोर्ट ने इसकी अनुमति दे दी है।

विज्ञापन


दरअसल मामले में दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से एक दिसंबर को कराने की एप्लीकेशन लगाई थी। अभी तक नार्को टेस्ट के लिए पांच दिसंबर को करने की डेट फाइनल थी। अब शुक्रवार को आरोपी आफताब की नार्को रिपोर्ट तैयार हो गई है। अधिकारी को रिपोर्ट लेने के लिए सूचित किया गया है। नार्को टेस्ट के जरिए अगर कोई रिकवरी होती है वो कोर्ट में एडमिसेबल होता है। नार्को टेस्ट रिपोर्ट आने से कुछ उम्मीद जगी है। इससे कुछ और रिकवरी के चांस हो सकते हैं।

विज्ञापन

इससे पहले आरोपी का पॉलीग्राफिक टेस्ट पूरा हो चुका है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा की मिसिंग कंप्लेंट मुम्बई में दर्ज होने के बाद जब वो मुम्बई पुलिस की पूछताछ में शामिल होने जा रहा था, तब भी आफताब के फ्रीज में बॉडी के कुछ टुकड़े थे। सूत्रों के मुताबिक, अब तक 13 हड्डियां बरामद हुई हैं। जो जंगल के आसपास के इलाके से मिली हैं।  नार्को टेस्ट भी नार्मल एडमिसेबल नहीं होता। 

श्रद्धा हत्याकांड में रोजाना एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। श्रद्धा हर हाल में आफताब को छोड़ना चाहती थी। 3-4 मई को दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था, लेकिन आफताब को ये नागवार गुजर रहा था। इससे खफा होकर उसने हत्या की थी। दरअसल, आरोपी आफताब की मारपीट और रवैये से परेशान आ गई थी। श्रद्धा उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी।

आपको बता दें कि 18 मई को आफताब और श्रद्धा के बीच झगड़ा हुआ था। आफताब ने एक हाथ से श्रद्धा का मुंह दबाया। जब श्रद्धा चिल्लाने लगी तो आरोपी ने दूसरे हाथ से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को बाथरूम में रखा। उसने शव के चापड़ से करीब  35 टुकड़े किए और फिर फ्रीज में रख दिए। वह रात दो बजे फ्रीज से एक शव का एक टुकड़ा निकलता और महरौली के जंगल में फेंक आता था।

आफताब की आवाज का लिया जाएगा सैंपल, कोर्ट ने दी अनुमति
श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला की आवाज का सैंपल लिया जाएगा। इसके लिए साकेत कोर्ट ने अनुमति दे दी है। दिल्ली पुलिस ने आफताब का वॉइस सैंपल लेने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी थी। अब सोमवार को सीबीआई मुख्यालय पर आफताब का वॉइस सैंपल लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed