फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nankana sahib mob attack scuffle among bajrang dal worker forces while protesting at pak embassy

ननकाना साहिब मामलाः पाकिस्तानी दूतावास के बाहर प्रदर्शन, बजरंग दल और सुरक्षा बलों में झड़प

Tue, 07 Jan 2020 01:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 07 Jan 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
nankana sahib mob attack scuffle among bajrang dal worker forces while protesting at pak embassy
ननकाना साहिब में हुए हमले के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन - फोटो : एएनआई

ननकाना साहिब भीड़ हिंसा के विरोध में मंगलवार को दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास के बाहर बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियोें को पीछे हटाने की कोशिश की तो दोनों पक्षों में झड़प हो गई।

विज्ञापन


क्या है मामला
पाकिस्तान के ननकाना साहिब में 3 जनवरी को भीड़ ने सिखों के पवित्र स्थल ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर पथराव कर दिया और सिखों के खिलाफ नारेबाजी की। इसके कारण सिखों को नगर कीर्तन करने की अनुमति नहीं दी गई थी। पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र में अब भी तनाव बरकरार है जिसके कारण नगर कीर्तन की इजाजत नहीं मिली।
विज्ञापन


जानिए घटनाक्रम

बता दें कि शुक्रवार को सैकड़ों लोगों ने गुरुद्वारे को घेर लिया था। इस भीड़ की अगुवाई मोहम्मद हसन के परिवार ने की थी, जिस पर सिख लड़की जगजीत कौर का जबरन धर्मांतरण कराने का आरोप है। घटना के बाद बड़ी तादाद में पुलिस तैनात की गई है, लेकिन हालात तनावपूर्ण हैं। घटना से सिख समुदाय में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जगजीत कौर उर्फ आयशा के साथ शादी करने वाले मोहम्मद एहसान के भाई मोहम्मद इमरान के साथ आए मुसलमानों ने गुरुद्वारा साहिब को घेर लिया था। पहले उन्होंने गुरुद्वारा साहिब के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर बैठकर प्रदर्शन किया। इसके बाद गुरुद्वारे के मुख्य प्रवेश द्वार पर पथराव किया गया। 

गेट बंद करने पर गुरुद्वारा साहिब के भीतर भी पत्थर फेंके गए। प्रदर्शनकारियों ने धमकी दी कि इस शहर का नाम बदलकर गुलाम-ए-मुस्तफा कराएंगे। कोई सिख ननकाना में नहीं रहेगा। यह प्रदर्शन लगभग चार घंटे चला था। इस कारण गुरुद्वारे के आसपास की दुकानें बंद हो गईं।


इस दौरान गुरुद्वारे में मौजूद संगत डरकर प्रदर्शनकारियों के जाने के बाद भी काफी देर तक वहीं बैठी रही। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कई पत्थरबाजों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद संगत वहां से निकली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed