फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Namo Bharat trains start operating for public from New Ashok Nagar

Namo Bharat: 'हेलो... नई वाली ट्रेन से निकल चुका', सफर के लिए बुजुर्गों में भी उत्साह; मिनटों में यात्रा पूरी

Sun, 05 Jan 2025 09:19 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 05 Jan 2025 09:19 PM IST
सार

लोगों ने कहा कि दिल्ली से पहली नमो भारत ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ है। ऐसे में वह आज अवकाश के दिन ट्रेन के सफर का आनंद लेने के लिए आए हैं। 

विज्ञापन
Namo Bharat trains start operating for public from New Ashok Nagar
नमो भारत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हेलो...नई वाली ट्रेन से चल चुका हूं, अब कुछ ही मिनट में पहुंच जाऊंगा...यह बात अपने मोबाइल पर नमो भारत ट्रेन में बैठे एक बुजुर्ग ने अपने एक जानकार को कही। वह रोज नोएडा से गाजियाबाद की आवाजाही करते हैं। इस दौरान उन्हें एक से डेढ़ घंटा लग जाता है, लेकिन अब आरआरटीएस से न्यू अशोक नगर से गाजियाबाद की दूरी बस कुछ ही मिनट की हो गई है। रविवार शाम पांच बजे से न्यू अशोक नगर से नमो भारत ट्रेनों का परिचालन जनता के लिए शुरू हो गया। इस दौरान लोगों के चेहरे पर राहत का एहसास और उत्साह साफ देखा जा रहा था। उनका कहना है कि अब से मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली की आवाजाही कम समय में पूरी होगी।
विज्ञापन

 

सफर के लिए बहुत पहले स्टेशन पहुंचे लोग

विज्ञापन

न्यू अशोक नगर स्टेशन जनता के लिए शाम पांच बजे खुलना था, लेकिन लोग तीन बजे से ही वहां पहुंचना शुरू कर दिए। लोग सुरक्ष गार्डों से स्टेशन के अंदर जाने देने की निवेदन करते दिखे। जैसे ही पांच बजे स्टेशन जनता के लिए खुला तो लोग पहले टिकट लेने के लिए काउंटर पर भागते हुए पहुंचे। वहीं कुछ लोग स्टेशन परिसर को निहारा। और उसमें लगी चित्रकारी व आरआरटीएस के बारे जानकारी ली। इसके बाद ट्रेन में बैठने गए तो वहां पर आरआरटीएस के अधिकारियों ने गुलाब का फूल देकर यात्रियों का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पहली ट्रेन के सफर का आनंद लेने के लिए की यात्रा

न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन पर पहली बार ट्रेन के सफर का आंनद लेने के लिए भी कई लोग पहुंचे। लोगों ने कहा कि दिल्ली से पहली नमो भारत ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ है। ऐसे में वह आज अवकाश के दिन ट्रेन के सफर का आनंद लेने के लिए आए हैं। लोगों ने कहा कि यह ट्रेन जितनी तेज रफ्तार से चलती है उतनी ही आरामदायक भी है।

 

सुबह छह बजे चलेगी ट्रेन

दिल्ली के न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन पर सुबह छह बजे से नमो भारत ट्रेन का परिचालन का शुरू होगा। और रात 10 बजे तक रहेगा। ट्रेन 15 मिनट के अंतराल में मिलेंगी। टिकट आफलाइन और आनलान माध्यम से लिया जा सकेगा।

 

नमो भारत ट्रेन में सफर बहुत ही आरामदायक है। रफ्जार तेज हैं इससे समय की बचत होती है। सुरक्षा भी अच्छी है। कभी सोचा नहीं था कि हम इतने कम समय में न्यू अशोक नगर से मेरठ पहुंच जाएंगे। - प्रेम बेरी

 

एनसीआर के शहरों को जोड़ने के लिए नमो भारत ट्रेन बेहद जरूरी है। आज मेरठ से दिल्ली सिर्फ 40 मिनट में पहुंच रहे हैं। इससे पहले बस से जाते समय में घंटों लग जाते थे। - रश्मि

 

पहली बार सफर करके ऐसा लगा जैसे हम किसी विकसित देश की ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं। रफ्तार और सुविधा दोनों लाजवाब हैं। यह परिवहन सेवा हमारे शहरों को करीब लाने में मदद करेगा। - संजीव

 

नमो भारत ट्रेन में सफर करने का बहुत बढ़िया अनुभव रहा। समय की बचत के साथ यह सफर थकावट रहित है। महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर ट्रेन में एक अलग से कोच है। - अलका

 

मुझे रोजाना मेरठ से नोएडा आना होता है। नमो भारत ट्रेन मेरे लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अब सुरक्षित और समय से अपने घर मेरठ से नोएडा स्थित कार्यालय पहुंच सकती हूं। - जिया चौधरी

 

दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख शहरों को दिल्ली से जोड़ने में नमो भारत ट्रेन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके सभी कॉरिडोर का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाए। ताकि दिल्ली के चारों और नमो भारत ट्रेनों का परिचालन शुरू हो। - अनिल मारवाह

 

नमो भारत ट्रेन में सफर करके ऐसा लगा कि यह ट्रेन वाकई में देश का भविष्य है। सफर तेज, आरामदायक और किफायती है। यह यात्रा काफी यादगार रही। इस ट्रेन में सफर के करके ऐसा लगा कि यह रोज़ाना की जिंदगी में एक बड़ा बदलाव लेकर आई है। - अभिनव मित्तल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed