एडमिशन के नाम पर ठगे 12.50 लाख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॉलेज पार्क वन स्थित इंटरनेशनल मेरीटाइम इंस्टीट्यूट (आईएमआई) में एडमिशन कराने के नाम पर कॉलेज के स्टाफ ने दो छात्रों से करीब 12.50 रुपये की धोखाधड़ी कर ली।
एडमिशन न होने पर पीड़ितों ने जब रुपये मांगे तो उनको जान से मारने की धमकी दी गई। डेढ़ साल तक पैसे पाने के लिए पुलिस के चक्कर लगा रहे पीड़ितों की रिपोर्ट एसएसपी के निर्देश पर दर्ज की गई है। पुलिस ने कॉलेज के छह कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थानाध्यक्ष दलीप सिंह बिष्ट ने बताया कि मूलत: बंगलूरू निवासी क्षितिज और बिजनौर निवासी इकराम अली ने डिप्लोमा इन नॉटिकल साइंस में दाखिले के लिए आईएमआई कॉलेज से संपर्क किया था। वहां दोनों के एडमिशन के लिए 19 जून 2013 को कॉलेज के स्टाफ ने पहली किस्त के रूप में 35 हजार रुपये लिए।
दूसरी किस्त में सवा लाख रुपये और इसके बाद कई किस्त ली गई, लेकिन एडमिशन नहीं हुआ। दोनों छात्रों से आरोपियों ने करीब साढे़ 12 लाख रुपये ले लिए। छात्रों ने जब एडमिशन के लिए संपर्क किया तो सही जवाब नहीं दिया गया और कहा कि जल्द ही एडमिशन हो जाएगा। जब दोनों ने कॉलेज में जाकर अलग से संपर्क किया तो ठगी का पता चला। डेढ़ साल से पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटकते रहे। अब एसएसपी के निर्देश पर कॉलेज के विपिन, राजू शर्मा, बीपी मलिक, विनोद तिवारी, प्रवीण कुमार और अमर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।