नाइजीरियनों ने नशीली कोल्ड ड्रिंक को बनाया कार के लिए हथियार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालम डोमेस्टिक एयरपोर्ट से सवारी बन कर बैठे दो नाइजीरियन चालक को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर स्विफ्ट कार लूट ले गए। बेहोश चालक को पुलिस ने बीके अस्पताल में भर्ती कराया।
अर्धचेतन हालत में चालक ने नाईजीरियनों पर कार लूटने का आरोप लगाया है। चालक के बयान दर्ज करने के लिए पुलिस फिलहाल उसके स्वस्थ होने का इंतजार कर रही है।
पानीपत के समालखा गांव निवासी राम मेहर स्विफ्ट कार के मालिक हैं। वह विदेशियों को पर्यटन स्थलों पर घुमाने ले जाते हैं। मंगलवार की शाम पालम डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर दो नाइजीरियन युवकों ने आगरा जाने के लिए उनकी कार बुक करवाई।
कोल्ड ड्रिंक पिलाकर लूटी कार
रास्ते में दोनों ने कोल्डडि्रंक पी और कार चला रहे राम मेहर को भी एक बोतल दी। कोल्ड डि्रंक पीने के बाद उन्हें होश नहीं रहा।
शाम साढ़े पांच बजे लोगों ने उन्हें सेक्टर 15 की बाजार में सड़क किनारे पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नशेड़ी समझ कर पहले तो कोई ध्यान नहीं दिया लेकिन काफी रात तक वैसे ही पड़ा रहने पर उसे उठाकर बीके अस्पताल में भर्ती कराया।
तलाशी में उसकी जेब से सिमकार्ड मिला। पुलिस ने सिम में मिले नंबरों पर कॉल की तो उसकी शिनाख्त हुई। अस्पताल पहुंचे पीड़ित के भाई वीरेंद्र सिंह एडवोकेट ने पूरी घटना के बारे में जानकारी दी।
सेक्टर 15 चौकी इंचार्ज ने बताया कि राममेहर के होश में आने के बाद बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।