{"_id":"683c6d4566ad4a184e0a2a66","slug":"nahal-village-head-appealed-to-the-people-to-return-home-in-ghaziabad-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहल गांव: ग्राम प्रधान ने लोगों से घर लौटने की अपील, 20 फीसदी लोग वापस आए; पुलिस की तोड़फोड़ से फिर असंतोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहल गांव: ग्राम प्रधान ने लोगों से घर लौटने की अपील, 20 फीसदी लोग वापस आए; पुलिस की तोड़फोड़ से फिर असंतोष
Sun, 01 Jun 2025 08:43 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 01 Jun 2025 08:43 PM IST
सार
गाजियाबाद के नाहल गांव में ग्राम प्रधान ने लोगों से घर लौटने की अपील की, जिसके बाद 20 प्रतिशत ग्रामवासी वापस आए। हालांकि, पुलिस की रात में तोड़फोड़ ने स्थानीय लोगों में नाराजगी पैदा की।
विज्ञापन
घर में की तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के ग्राम नाहल के प्रधान तसव्वुर अली ने एक वीडियो जारी कर ग्रामवासियों से अपील की है कि वे जहां कहीं भी हों, अपने घरों को लौट आएं और अपने परिवार, पशुओं की देखभाल करें। साथ ही आगामी त्योहार की तैयारियां शुरू करें। उन्होंने पुलिस प्रशासन के आश्वासन का हवाला दिया कि निर्दोष लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।
विज्ञापन
पिछले एक सप्ताह से अशांत रहे नाहल गांव में जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है। रविवार को लगभग 20 प्रतिशत ग्रामवासी, जो अपने घर छोड़कर चले गए थे, वापस लौट आए। हालांकि, बीती रात पुलिस ने गांव में तीन-चार घरों में प्रवेश कर तोड़फोड़ की, क्योंकि वहां कथित आरोपी नहीं मिले। इस कार्रवाई ने स्थानीय लोगों में असंतोष पैदा किया है।
विज्ञापन