फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nagpal is the master mind of stealing confidential documents from Twelve years

गोपनीय दस्तावेज चुराने का ये था मास्टर माइंड

Fri, 27 Feb 2015 02:01 PM IST
Updated Fri, 27 Feb 2015 02:01 PM IST
विज्ञापन
nagpal is the master mind of stealing confidential documents from Twelve years

पर्यावरण मंत्रालय से गोपनीय दस्तावेज चुराने के आरोप में गिरफ्तार संयुक्त सचिव रविशंकर के निजी सचिव जितेन्द्र नागपाल की पत्नी मिसेज नागपाल भी निजी सचिव है। वह निर्माण भवन में बैठती है और बडे़ अफसर की निजी सचिव है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के एक अफसर ने बताया कि जल्द ही आरोपी की पत्नी से भी पूछताछ की जा सकती है। इस बात की जांच की जा रही है कि आरोपी कहीं अपनी पत्नी से तो गोपनीय दस्तावेज तो नहीं लेता था। पुलिस पत्नी की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि आरोपी जितेन्द्र नागपाल का अलग ही मोड्यूल(गिरोह) है। ये सबसे खतरनाक मोड्यूल है। इस गिरोह का सरगना भी जितेन्द्र नागपाल ही है और इसमें तीन से चार लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी जो लालता प्रसाद व लोकेश का जो मोड्यूल आया है वह दो से सात वर्षों से गोपनीय दस्तावेज चुरा रहे थे, जबकि नागपाल मोड्यूल 12 वर्षों से ज्यादा गोपनीय दस्तावेज चुरा रहा था। नागपाल ने कई मंत्रालयों में सेंध लगा रखी है।

आरोपी वाट्सऐप से गोपनीय दस्तावेज भेजते थे

nagpal is the master mind of stealing confidential documents from Twelve years

पुलिस उन मंत्रालयों का पता लगा रही है। नागपाल गिरफ्तार लोकेश से अन्य मंत्रालयों के गोपनीय दस्तावेज लेता था और उसे देता भी था। नागपाल कंपनियों व लोगों को खुद कागजत देता था और अन्य लोगों के जरिए भी देता था।


पुलिस अधिकारियों केअनुसार वह इस गोरखधंधे से हर महीने एक से सवा लाख रुपये कमा रहा था। नागपाल मोड्यूल गोपनीय दस्तावेज भेजने व मंगाने के लिए वाट्सएप का प्रयोग करता था। पुलिस ने जितेन्द्र नागपाल व लोकेश केमोबाइल फोनों को बरामद कर लिया है।

इनके मोबाइल फोनों से वाट्सऐप ग्रुप से काफी गोपनीय दस्तावेज मिले हैं। नागपाल मोड्यूल में कई और सरकारी कर्मचारी हैं। नागपाल मोड्यूल में जल्द ही कुछ और गिरफ्तारीं हो सकती हैं।

इस तरह होता था पूरा गोरखधंधा

nagpal is the master mind of stealing confidential documents from Twelve years

अमर उजाला की पर्यावरण मंत्रालय में सेंध की खबर की पुष्टि हो गई। गौरतलब है कि अमर उजाला ने इससे पहले लिखा कि गोपनीय चोरी मामले में आरोपियों ने पर्यावरण मंत्रालय में सेंध लगा रखी है और पर्यावरण मंत्रालय से गोपनीय दस्तावेज चोरी हो रहे हैं।

पुलिस ने पर्यावरण मंत्रालय में तैनात संयुक्त सचिव के निजी सचिव नागपाल को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को नागपाल को गिरफ्तार कर लिया।


दिल्ली पुलिस ने पेटल चौक मेट्रो स्टेशन के बगल में फोटोस्टेट की दुकान चलाने वाले कमल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। आरोपी शास्त्री भवन से गोपनीय दस्तावेज चुराकर उनकी कमल की दुकान से फोटोस्टेट कराते थे।

इसके बाद अलग सैट बनाकर अलग-अलग लोगों को बेचते थे। पुलिस ने शास्त्री भवन के पास फोटोस्टेट की दुकान चलाने वाले अन्य लोगों से भी पूछताछ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed