{"_id":"5be0e333bdec2269351dc9d7","slug":"nagarjun-smriti-samman-to-poet-rajesh-joshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनकवि नागार्जुन स्मृति सम्मान कवि राजेश जोशी को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनकवि नागार्जुन स्मृति सम्मान कवि राजेश जोशी को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 06 Nov 2018 06:11 AM IST
विज्ञापन
राजेश जोशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनकवि नागार्जुन स्मृति सम्मान इस साल हिंदी के कवि राजेश जोशी को दिया जाएगा। नागार्जुन स्मृति सम्मान निर्णायक समिति ने रविवार को बाबा नागार्जुन की पुण्य तिथि की पूर्व संध्या पर आयोजित बैठक में निर्णय लिया। राजेश जोशी को विशिष्ट रचनात्मक अवदान के लिए पहल सम्मान, साहित्यिक अकादमी पुरस्कार सहित कई सम्मानों से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
निर्णायक समिति में प्रो. मैनेजर पांडेय, मंगलेश डबराल, मदन कश्यप, उपेंद्र कुमार और देवशंकर नवीन शामिल थे। जनकवि नागार्जुन स्मारक निधि के महासचिव देवशंकर नवीन ने बताया कि निधि की स्थापना 2017 में बाबा नागदेव की स्मृति में हुई। 2018 में नागार्जुन जयंती के दिन संस्था की ओर से प्रथम जनकवि नागार्जुन स्मृति सम्मान नरेश सक्सेना को दिया गया।
विज्ञापन