{"_id":"594411904f1c1bb1428b45b2","slug":"nagar-nigam-action-to-check-water-logging","type":"story","status":"publish","title_hn":" जलभराव से हरकत में आया नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से हरकत में आया नगर निगम
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 16 Jun 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
बारिश शुरू होते ही नगर निगम जलभराव के मद्देनजर सक्रिय हो गया है। अतिरिक्त निगमायुक्त पार्थ गुप्ता ने शुक्रवार को जलभराव व सफाई संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बाटा फ्लाइओवर, गोच्छी ड्रेन, नीलम बाटा रोड, अजरौंदा चौक व उसके आसपास की कॉलोनियों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जलभराव संबंधी समस्या से निपटने के लिए कार्य में तेजी लाने और समय पर कार्य करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
अतिरिक्त निगमायुक्त ने सबसे पहले बाटा फ्लाइओवर और उसके आसपास क्षेत्र में सफाई का जायजा लिया। इसके बाद गोच्छी ड्रेन का निरीक्षण कर किया। यहां पर डिस्पोजल चालू स्थिति में था। नीलम बाटा रोड, अजरौंदा चौक पर जलभराव व सफाई संबंधी कार्यों में कुछ कमियां पाई गईं। जिन्हें जल्द से जल्द दूर करने का अधिकारियों को आदेश दिया गया। उन्होंने नगर निगम के सभी वार्डों की प्रमुख नालों-नालियों, चौक-चौराहों व सड़कों की सफाई कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। शहर की सड़कों पर जहां-जहां गड्ढें हैं उन्हें भी जल्द भरने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
बता दें कि मानसून सीजन को देखते हुए शहर के प्रमुख नालों-नालियों की प्रमुखता से साफ -सफाई को लेकर निगमायुक्त सोनल गोयल ने बृहस्पतिवार को निगम सभागार के इंजीनियरिंग ब्रांच व तीनों जोनों के कार्यकारी अभियंताओं, सहायक अभियंताओं के साथ मीटिंग की थी। जिसमें इंजीनियरिंग ब्रांच द्वारा शहर में प्रतिदिन भरने वाले नालों-नालियों की सफाई कार्यों की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई थी व शहर के उन स्थानों को भी चिन्हित कर सफाई कराई गई जहां पर जलभराव की समस्या रहती थी।
विज्ञापन