फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   My car number AK-47 cut invoice CEO.

कार नंबर एके-47 देख हड़कंप, सीओ ने काटा चालान

Sun, 01 Nov 2015 02:06 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 01 Nov 2015 02:06 PM IST
विज्ञापन
My car number AK-47 cut invoice CEO.
शनिवार को हापुड़ चुंगी से जा रही एक कार के  नंबर को देख सीओ ट्रैफिक का माथा ठनक गया। कार का नंबर था एके-47। संदिग्ध लगने पर कार को आधा किलोमीटर पीछा कर रुकवाया गया।
विज्ञापन


तलाशी ली गई लेकिन कार में कुछ संदिग्ध नहीं मिला। कागज चेक किए गए तो पता चला कि कार का नंबर था यूपी 14 एके-0047। अधूरा नंबर लिखवाने पर चालान किया गया।

सीओ ट्रैफिक पीपी कर्णवाल ने बताया की कार चालक रजनीश निवासी कविनगर था। पंचशील में वह नौकरी करता है। उसने बताया कि शौक के तौर पर कार पर अधूरा नंबर लिखवाया हुआ था।
विज्ञापन


कार के कागज चेक किए गए, तलाशी ली गई। कार से कुछ संदिग्ध न मिलने पर यातायात के  नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में रजनीश की नंबर प्लेट का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजनीश ने माफी मांगी और दोबारा ऐसा न करने का आश्वासन दिया। सीओ ने बताया कि चालान के बाद उससे चालान शुल्क वसूला गया।

आरोपी को चेतावनी दी गई कि अगर दोबारा कार पर ऐसी नंबर प्लेट लगी दिखी तो कार जब्त कर ली जाएगी। सीओ ने बताया कि ट्रैफिक मंथ के दौरान इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा कि कार पर गलत नंबर न लिखा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed