फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mutual quarrel is general in Buses.

बसों में आपसी झगड़ा हुआ आम, रोजाना झेलनी पड़ती है दिक्कतें

Sun, 01 Nov 2015 06:12 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 01 Nov 2015 06:12 PM IST
विज्ञापन
Mutual quarrel is general in Buses.

प्राईवेट बसों में सवारियों को एक-दूसरे से पहले बैठाने के झगड़े में यात्री परेशानी झेल रहे हैं। गुड़गांव-धारूहेड़ा रूट पर सुबह करीब 6 बजे बसें चलनी शुरू हो जाती हैं।

विज्ञापन


निजी बस चालकों में आपस में ऐसी होड लगती है कि हाईवे पर चलती बसों को आड़ी-तिरछी रोक एक-दूसरे के आगे लगा देते हैं। जिससे वाहन चालकों को अचानक बस रोकने पर दिक्कत झेलनी पड़ती है। कई बार तो दुर्घटना भी घट जाती है।

विज्ञापन


अचानक बस सड़क के बीच में ही रोकने से बसों में बैठे यात्रियों को लगता कि कोई दुर्घटना हो गई है। बस सवारियां सीट से उठकर बगल में देखने लगती हैं।

10-15 मिनट तक सभी यात्री चालकों और परिचालकों के बीच होती बहस को सुनते रहते हैं। इसके बाद जब बसें चलने का कोई आसार नहीं दिखता है, तो यात्री बसों को चलाने के लिए शोर मचाना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धारूहेड़ा-गुड़गांव रूट पर आए दिन ऐसा ही नजारा देखने को मिलता है। जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ता है। आधी बसें इफ्को चौक व मैट्रों चलाने से यात्रियों दिक्कत ज्यादा आ रही है। आधी बसें ही बस स्टैंड जाती है।

जिस वजह बस आपरेटर गाड़ियों को बीच में ही रोककर ही सवारियों की अदला बदली करते है। जिससे सवारियों को सामान के साथ उतरने व चढ़ने में परेशानी झेलनी पड़ती है। बीच सड़क में ही बस रोककर सवारियों को उतार देते है।


पिछले बस आने के इंतजार में दस मिनट से ज्यादा समय तक सवारी सड़क पर ही खड़ी रहती है। जिससे वह धूप में खड़े होकर परेशान हो जाती है। वहीं साथ बच्चे व सामान से ज्यादा दिक्कत आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed