फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   must watch lallan khillawan-ad for delhi metro

दिल्ली मेट्रो का ये वीडियो देखेंगे तो पेट पकड़कर हसेंगे

Fri, 17 Oct 2014 02:39 PM IST
Updated Fri, 17 Oct 2014 02:39 PM IST
विज्ञापन
must watch lallan khillawan-ad for delhi metro

कभी तांगे पर चलने वाली दिल्ली अब मेट्रो पर चलती है। दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए मेट्रो लाइफलाइन बन चुकी है, अगर एक भी दिन मेट्रो की सेवा बाधित होती है तो उससे हजारों लोगों को मुश्किल उठानी पड़ती है।

विज्ञापन


मेट्रो स्टेशन पर तमाम निर्देशों और चेतावनी के बावजूद लोग नियम तोड़ने से नहीं चूकते। बीते दिनों में कई बार युवक-युवतियों के मेट्रो ट्रैक पर उतरने की भी घटनाएं सामने आती रही हैं।
विज्ञापन


मेट्रो में चढ़ने और उतरने को लेकर लगातार होने वाले अनाउंसमेंट के बाद भी मारामारी मचती है। इस आपाधापी में कभी-कभी लोग बिछड़ भी जाते हैं तो कई बार जेबकतरे भी इस भीड़ में हाथ साफ करके निकल जाते हैं। दिल्ली मेट्रो के इस वीडियो में कुछ ऐसा दिखाया गया है जिसके बारे में आपने अब तक सोचा भी नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

must watch lallan khillawan-ad for delhi metro

दिल्ली मेट्रो की ओर से बनाए गए विज्ञापन में दिखाया गया है कि कैसे लोग मेट्रो में चढ़ने के लिए टूट पड़ते हैं। इस वजह से मेट्रो में सवार लोगों को उतरने में समस्या होती है साथ ही कई बार बहुत से लोग एक-दूसरे से बिछड़ भी जाते हैं।

रोसेट्टा स्टोन मीडिया की ओर से उमेश बिष्ट के निर्देशन में बनाया गया ये वीडियो हालांकि थोड़ा पुराना जरूर है लेकिन यह आपको गुदगुदाने के साथ ही एक अच्छी सीख भी देगा।



मेट्रो में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि सवारियों को पहले उतरने दें फिर चढ़ें ताकि लल्लन और खिलावन के साथ जो हुआ वो कभी आपके साथ न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed