फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   muslims Protest outside Jama Masjid Delhi against Nupur Sharma's statement

Nupur Sharma: दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन, शाही इमाम बोले- 'ये हैं ओवैसी के लोग'

Fri, 10 Jun 2022 03:28 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 10 Jun 2022 03:28 PM IST
सार

कानपुर में भड़की हिंसा के बाद आज जुमे की पहली नमाज है। इसके मद्देनजर यूपी से लेकर दिल्ली तक पुलिस अलर्ट है। दिल्ली की जामा मस्जिद में लोग भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
muslims Protest outside Jama Masjid Delhi against Nupur Sharma's statement
जामा मस्जिद के बाहर मुसलमानों का प्रदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर मुस्लिम समुदाय के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रदर्शन नुपुर शर्मा के बयान के खिलाफ किया जा रहा है। हाथों में पोस्टर और बैनर लिए हुए लोग नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन


प्रदर्शन को लेकर जामा मस्जिद के शाही इमाम ने कहा कि मस्जिद कमेटी की ओर से प्रदर्शन का कोई आह्वान नहीं किया गया था। कल जब लोग विरोध करने की योजना बना रहे थे तो हमने उनसे स्पष्ट रूप से कहा था कि जामा मस्जिद (समिति) से विरोध का कोई आह्वान नहीं है। हम नहीं जानते कि विरोध करने वाले कौन हैं। मुझे लगता है कि ये ओवैसी के लोग हैं। हमने स्पष्ट कर दिया कि अगर वे विरोध करना चाहते हैं, तो वे कर सकते हैं, लेकिन हम उनका समर्थन नहीं करेंगे।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस का कहना है कि निलंबित भाजपा नेता नुपुर शर्मा और भाजपा से निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल के बयानों के खिलाफ लोगों ने जामा मस्जिद पर विरोध प्रदर्शन किया। हमने वहां से लोगों को हटा दिया है। स्थिति अब नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

डीसीपी सेंट्रल श्वेता चौहान ने बताया कि आज करीब 1500 लोग जुमे की नमाज के लिए जामा मस्जिद पहुंचे थे। नमाज के बाद करीब 300 लोग बाहर आकर नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। 10-15 मिनट के अंदर ही हमने परिस्थिति को नियंत्रित कर लिया। यह विरोध प्रदर्शन सड़क पर किया गया वो भी बिना अनुमति के इसलिए प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नुपुर शर्मा पर पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इसी के चलते भाजपा ने उन पर कार्रवाई की, लेकिन मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी होनी चाहिए। नुपुर शर्मा के खिलाफ दिल्ली में एफआईआर भी दर्ज की गई है।




नुपुर के बयान से पहले व बाद में जो ट्वीट हुए हैं और सोशल मीडिया पर विवादित बयान आए हैं, उनकी पड़ताल करने के बाद पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की हैं। नफरत भरे संदेश फैलाने के मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद गृह मंत्रालय को दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ यूनिट ने रिपोर्ट सौंपी है। पुलिस ने लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को पूछताछ के लिए नोटिस देकर बुलाएगी।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी कथित रूप से नफरत के संदेश फैला रहे थे, विभिन्न समूहों को उकसा रहे थे। मालूम हो कि बीते दिनों पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने पर उठे बवाल के बाद भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी प्रवक्ता नुपुर शर्मा को निलंबित कर दिया था। इसके साथ ही दिल्ली मीडिया सेल के प्रमुख नवीन जिंदल को निष्कासित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed