फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Musical heritage program

'रागगिरी' का संगीत दूर करेगा लोगों के दुख

Sun, 15 Mar 2015 07:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 15 Mar 2015 07:37 PM IST
विज्ञापन
Musical heritage program

संगीत सिर्फ एक धुन नहीं है, जीवन का एक ढंग है। संगीत कभी नकारात्मक नहीं हो सकता, संगीत के ‘हीलिंग टच’ को ध्यान में रखकर शनिवार को म्यूजिकल हेरीटेज ने अपनी नई मुहिम ‘रागगिरी’ की शुरुआत की। ‘रागगिरी’ का मकसद देश के अलग-अलग शहरों में बसे उन लोगों तक संगीत को पहुंचाना है, जो किन्हीं वजहों से समाज की मुख्यधारा से कटे हुए हैं। संगीत के ‘हीलिंग टच’ को ध्यान में रखकर ‘रागगिरी’ की शुरुआत की गई है।

विज्ञापन


म्यूजिकल हेरीटेज देश में शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देने वाली संस्था है और उनकी इस मुहिम में उन्हें जाने माने क्रिकेटर गौतम गंभीर का भी साथ मिला है। म्यूजिकल हेरीटेज और गौतम गंभीर फाउंडेशन की तरफ से दिल्ली के मयूर विहार में भगवत धाम धर्माथ वरिष्ठ नागरिक आवास में ‘रागगिरी’ का आयोजन किया गया। इस वरिष्ठ नागरिक आवास का संचालन हेल्पेज इंडिया की तरफ से किया जाता है। रागगिरी में किराना घराने के गायक गिरिजेश कुमार ने शिव स्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने कई लोकप्रिय भजन गाए। भगवत धाम धर्माथ वरिष्ठ नागरिक आवास के वरिष्ठ नागरिकों ने गिरिजेश की गायकी का जमकर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम जब आगे बढा तो श्रोताओं की फरमाइश पर गजल और सदाबहार फिल्मी गीतों का दौर भी चला। गिरिजेश के साथ हारमोनियम पर संगत की किराना घराने के जाने माने उस्ताद आरिफ अली खान ने, उनके साथ तबले पर थे गुरुसिमन सिंह और गिटार पर रहे गौरव शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन




हेल्पेज इंडिया के वरिष्ठ श्रोताओं ने शाम का खूब आनंद उठाया और म्यूजिकल हेरीटेज के प्रयास को दिल से आशीर्वाद भी दिया। रागगिरी एक ट्रस्ट है, जो आने वाले दिनों में संगीत पर आधारित एक पत्रिका की शुरुआत भी करेगा। इस मौके पर क्रिकेटर गौतम गंभीर भी मौजूद थे। जिनसे सवाल जवाब का सिलसिला भी चला। कुछ लोगों ने तो उनसे ये सवाल भी पूछ डाला कि 2015 विश्व कप कौन सी टीम जीतने वाली है, गौतम ने वरिष्ठ नागरिकों के क्रिकेट प्रेम को देखकर ताज्जुब में थे।

गंभीर ने इस मौके पर बताया कि उनके दिमाग में हमेशा ही समाज की मुख्यधारा से कटे लोगों की परेशानियों का ख्याल रहा। इसीलिए उन्होंने पिछले साल गौतम गंभीर फाउंडेशन की शुरुआत की थी। गौतम ने बताया कि वो ओल्ड एज होम में रहने वालों की खुले दिल से मदद के लिए तैयार हैं। इसी मकसद से वो ‘रागगिरी’ से जुड़े हैं। गौतम गंभीर जब इस कार्यक्रम के दौरान लोगों से बातचीत कर रहे थे, तो वहां भारत माता की जय के नारे भी लगे।

music


गौतम ने कहाकि वो अपने स्तर पर हर तरह की मदद करने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा गौतम गंभीर दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चल रहे अभियान में भी मदद के लिए तैयार हैं। भगत सिंह को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा हीरो मानने वाले गौतम गंभीर ने कहा कि दरअसल उनके लिए कभी भी कोई क्रिकेटर या फिल्म स्टार हीरो नहीं हो सकता, बल्कि असली हीरो तो वो जवान हैं जो सीमा पर रहकर हमारे देश की सुरक्षा करते हैं।


इस मौके पर म्यूजिकल हेरीटेज के संस्थापक शिवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में वो शास्त्रीय संगीत को लेकर कई अनोखे प्रयोग करने वाले हैं। उन्होंने कहाकि इस दिशा में उन्होंने www.musicalheritage.in नाम से एक वेबसाइट भी शुरू कर दी है। एक वक्त था जब इस देश में लोग योग को नहीं समझते थे, लेकिन आज हर घर में योग के फायदे को स्वीकार किया गया है। ऐसे ही शास्त्रीय संगीत से डरने की जरूरत नहीं है बल्कि उसे अपनाने की जरूरत है। शास्त्रीय संगीत हमारी परंपरा है और अपनी परंपरा को जानकर हम अपनी जड़ों से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed