{"_id":"954b4d251f29b544b9eed0b17c044a01","slug":"music-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआईसी पर रफ्तार के साथ संगीत की मस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआईसी पर रफ्तार के साथ संगीत की मस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 11 Mar 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर होने वाली टी-वन प्राइमा रेसिंग चैंपियनशिप में 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रक दौड़ेंगे। इसमें छह टीम हिस्सा लेंगी। रेस के साथ ही बॉलीवुड के जाने माने सितारों के अलावा पंजाबी गायकों के लाइव कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
ट्रक रेसिंग चैंपियनशिप का आयोजन एफआईए (फेडरेशन इंटरनेशनल ऑटोमोबाइल) और एफएमएससीआई (फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया) के अंतर्गत मद्रास मोटर स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया (एमएमएससीआई) 14 व 15 मार्च को करेगा। पहले दिन रेस का ट्रायल होगा।
विज्ञापन
सभी छह टीमों में दो-दो ट्रक होंगे। इसमें 370 हॉर्सपावर के कुल 12 मॉडीफाइड टाटा प्राइमा ट्रक ट्रैक पर 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौडेे़ंगे। रेस में सुरक्षा मानकों का भी खास ध्यान रखा गया है। कार्यक्रम के शुभारंभ और समापन पर बॉलीवुड के मशहूर गायक और संगीतकार शंकर, एहसान और लॉय के साथ ही बादशाह और बेनी दयाल लाइव परफॉरमेंस देंगे।
विज्ञापन