फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   murderer paid money and fired at the youth in front of the police booth

Delhi: हत्यारोपी ने पैसे देकर पुलिस बूथ के सामने युवक पर गोली चलाई, थानाध्यक्ष लाइन हाजिर; जानें पूरा मामला

Tue, 16 Jul 2024 06:23 AM IST
विजय पुंडीर पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 16 Jul 2024 06:23 AM IST
सार

पैरोल पर जेल से बाहर आए हत्या के आरोपी गैंगस्टर निरंजन ने पैसे देकर एक युवक पर गोली चला दी। दरअसल वह अपने विरोधी गैंग के सदस्यों को फंसाकर जेल भिजवाना चाहता था।

विज्ञापन
murderer paid money and fired at the youth in front of the police booth
police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पैरोल पर जेल से बाहर आए हत्या के आरोपी गैंगस्टर निरंजन ने पैसे देकर एक युवक पर गोली चला दी। दरअसल वह अपने विरोधी गैंग के सदस्यों को फंसाकर जेल भिजवाना चाहता था। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने संगठित अपराध (नए कानून की धारा 111) का मामला दर्जकर उसे जेल भेज दिया है। घटना के जांच के लिए विशेष पुलिस मधुप तिवारी और संयुक्त पुलिस आयुक्त एसके जैन जैसे सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। ये सीनियर पुलिस अधिकारी दो घंटे से ज्यादा मौके पर रहे। घटना के लिए गोविंदपुरी थानाध्यक्ष जगदीश यादव को जिम्मेदार मानते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर उपायुक्त कार्यालय भेज दिया गया है।

विज्ञापन


दो दिन पहले नवजीवन कैंप, गोविंदपुरी में संगम विहार निवासी रेहान को पैर में गोली लगी थी। घटना वाली जगह पर हत्यारोपी निरंजन मौजूद था। उसे दूसरी बार पैरोल मिली है। वह राजेंद्र उर्फ तंबी की हत्या के आरोप में जेल में बंद था। शुरू में जांच में निरंजन का नाम सामने नहीं आया। ऐसे में पुलिस ने उसके खिलाफ संगठित होकर अपराध करने का मामला दर्जकर जेल भेज दिया। बाद में जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने विशेष टीम बनाई। इस टीम को पता लगा कि निरंजन ने अपने विरोधी गैंग के सदस्यों को फंसाने के लिए रेहान पर गोली चलवाई था। निरंजन का दोस्त मलखान रेहान को लेकर आया था। उससे निरंजन ने बोला था कि वह पैर में हल्की से गोली लगवा ले। वह उसे तीन लाख रुपये देगा। इसके लिए रेहान तैयार हो गया।
विज्ञापन


निरंजन ने रेहान से कहा कि गोली लगने के बाद वह पुलिस को बताए कि विरोधी गैंग के आसिफ, दीपक व विराट ने उसे गोली मारी है। नवजीवन कैंप के पास बने पुलिस बूथ के पास रेहान को गोली मारी गई। मगर थानाध्यक्ष समेत पुलिस को वारदात का पता ही नहीं था। विशेष टीम को मौके पर हालात संदिग्ध लगे। पुलिस गैंगस्टर के साले सूरज नेपाली से कड़ाई से पूछताछ की तो निरंजन की साजिश का खुलासा हो गया। घटना की जानकारी नहीं होने पर विशेष पुलिस आयुक्त मधुप तिवारी ने थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर करने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरंजन के दो साथी गिरफ्तार
जिले की विशेष टीम ने निरंजन के दो साथी राहुल मलखान और जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। राहुल मलखान निरंजन का दोस्त है और वह रेहान को लेकर आया था। जावेद भी निरंजन के गिरोह का सदस्य है। उसने पूरी साजिश रची थी। उसे तीन लाख में दो लाख लेने थे। वह एक लाख रुपये रेहान को देता। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जब निरंजन जब पहली बार पैरोल पर आया था तब भी उसने इसी तरह गोली चलवाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed