{"_id":"3dace4e50d08c138e6b633d5616f604e","slug":"murder-of-mtech-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद पर एमटेक छात्र की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद पर एमटेक छात्र की हत्या
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 17 Feb 2014 09:35 AM IST
विज्ञापन
शकरपुर इलाके में शनिवार देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक एमटेक छात्र समेत दो लोगों पर अंधाधुंध गोली चला दी। बताया गया कि बाइक टच होने को लेकर उनके बीच पहले कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
गोलीबारी में एमटेक की पढ़ाई कर रहे छात्र की मौत हो गई और उसका दोस्त जख्मी हो गया। पुलिस के अनुसार मूलत: हल्द्वानी का रहने वाला शिवम मिश्रा गौतमबुद्ध नगर स्थित एक इंस्टीट्यूट से एमटेक की पढ़ाई करता था।
विज्ञापन
उसके पिता हरेंद्र मिश्रा हल्द्वानी स्थित राजकीय कॉलेज में गणित और पत्नी अंग्रेजी की लेक्चरर हैं। शनिवार रात वह अपने दोस्त इटावा निवासी सचिन दूबे के साथ शकरपुर में रहने वाले परिचित अंकित और तरुण से मिलने के लिए आया था।
विज्ञापन
पढ़ें: बसपा के पूर्व जिला सचिव की गोली मारकर हत्या
अंकित और तरुण शकरपुर बी ब्लॉक स्थित एक किराए के मकान में रहते हैं। रात एक बजे ढाबा में खाना खाने के बाद चारो अपने कमरे पर जा रहे थे। लक्ष्मीनगर मेट्रो स्टेशन के पास बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ गोली चला दी।
वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश वहां से फरार हो गए। गोलीबारी में शिवम मिश्रा और सचिन दूबे जख्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए लालबहादुर अस्पताल पहुंचाया।
जहां डॉक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस लक्ष्मीनगर मेट्रो स्टेशन के पास लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
अधेड़ का शव घर से सड़ी गली अवस्था में मिली
रंजीत नगर इलाके में स्थित डीडीए फ्लैट से एक अधेड़ का सड़ा-गला शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान रवि के रूप में हुई है। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि रवि अविवाहित था और घर में अकेले रहता था। बेरोजगार होने की वजह से वह गुरुद्वारा में सेवादारी करता था और वहीं खाना खाता था।
पुलिस के मुताबिक कुछ साल पहले रवि के माता-पिता की मौत हो गई। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर उसके बहनों को घटना की जानकारी दे दी है।
आस पास के लोगों के मुताबिक खाना नहीं होने की वजह से वह कई दिनों तक भूखा रहता था। पुलिस को आशंका है कि बीमारी या फिर भूखमरी से रवि की मौत हुई है।