{"_id":"ff5b516cbcb0e2a7f7923a727892199f","slug":"murder-of-her-friend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी नहीं बनाई तो इतना मारा कि मर गया दोस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी नहीं बनाई तो इतना मारा कि मर गया दोस्त
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 18 May 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निहाल विहार में सब्जी नहीं बनाने पर गुस्साए नाबालिग ने दूसरे नाबालिग की पिटाई कर दी। पीड़ित को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। निहाल विहार थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे पकड़ लिया है।
विज्ञापन
शनिवार रात पुलिस को गुरुगोविंद सिंह अस्पताल से एक 17 साल के किशोर की मौत की सूचना मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान निहाल विहार निवासी शमशाद (17) रूप में हुई है। वह निहाल विहार स्थित मदरसे में पढ़ता था।
विज्ञापन
जांच में मदरसे में ही पढ़ने वाले बिहार के कटिहार निवासी जमील अख्तर (19) ने पुलिस को बताया कि वह दो साल से पढ़ाई कर रहा है। यहां 14 किशोर पढ़ते हैं। सभी किशोर यहां सफाई से लेकर खाना बनाने का काम करते हैं। शनिवार रात शमशाद का खाना बनाने का काम था।
विज्ञापन
रात में सब्जी नहीं बनाने को लेकर शमशाद की एक 17 वर्षीय किशोर से कहासुनी हो र्गई। आरोप है कि किशोर ने शमशाद की लात-घूसों से पिटाई करने लगा, जिससे शमशाद बेहोश होकर गिर गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने जमील के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी किशोर को पकड़ लिया। पुलिस ने रविवार को उसे बाल न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। उधर पुलिस ने घटना की जानकारी शमशाद के परिवार वालों को दे दी है।