फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   murder of a minor in Delhi mother of deceased demanded execution of the killer Sahil

Delhi Murder Case: 'कातिल साहिल को हो फांसी', मां ने बताई हत्या से कुछ घंटे पहले बेटी से क्या हुई थी बात

Mon, 29 May 2023 04:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 29 May 2023 04:52 PM IST
सार

मृतका के परिवार में माता-पिता के अलावा एक छोटा भाई है। उसके पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं। उन्होंने बताया मेरी बेटी पढ़ लिखकर वकील बनना चाहती थी।

विज्ञापन
murder of a minor in Delhi mother of deceased demanded execution of the killer Sahil
मृतिका की मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में सोमवार रात दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया है। शाहबाद डेरी थाना इलाके में एक युवक ने नाबालिग लड़की को चाकू से गोदने के बाद पत्थर से कुचलकर मार डाला। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। जिस किसी ने भी हत्या के इस फुटेज को देखा वो दहल उठा। इस बर्बरता से हर कोई बेचैन हो उठा है। 

विज्ञापन

हालांकि पुलिस ने मामले की गंभीरता को भांपते हुए नाबालिग की हत्या के आरोपी साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पहली बार बेटी की मां मीडिया के सामने आई और बातचीत की। मां ने बातचीत में बताया कि मेरी बेटी पढ़ने में बहुत अच्छी थी, अभी उसने 10वीं पास किया था। वो बीते 10 दिन से अपनी सहेली नीतू के घर पर रह रही थी। मुझे नहीं पता था कि साहिल उसे मार डालेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द घर आने वाली थी बेटी
मां ने बताया कि हत्या से पहले दिन में करीब डेढ बजे मेरी बात हुई थी। उसने कहा था की नीतू के दो छोटे बच्चे हैं जिनमें से एक का आज बर्थडे है तो उसका बर्थडे मनाना है। मैंने उसे घर आने को कहा तो उसने कहा कि नीतू के पति जेल में हैं जैसे ही वो छूटकर आ जाएंगे तो मैं आ जाऊंगी। मां ने बताया कि उसे साहिल के बारे में कुछ भी नहीं पता है। पीड़िता की मां ने कहा कि मैं चाहती हूं कि साहिल को फांसी की सजा हो।

विज्ञापन

पिता बोले- वकील बनना चाहती थी बेटी
मृतका के परिवार में माता-पिता के अलावा एक छोटा भाई है। उसके पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं। उन्होंने बताया मेरी बेटी पढ़ लिखकर वकील बनना चाहती थी। लेकिन साहिल ने मेरी बेटी को बेहरमी से मार डाला। उसे जल्द जल्द से फांसी पर चढ़ाया जाए। 

दोनों के बीच पहले हुआ था झगड़ा
पुलिस पड़ताल में आरोपी की पहचान साहिल पुत्र सरफराज के रूप में हुई। नाबालिग लड़की परिवार संग ई-36 जेजे कॉलोनी में रहने वाले थी। पुलिस ने बताया दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में आरोपी को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed