फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Murder accused on the run for six years arrested after parole

Delhi NCR News: पैरोल के बाद छह साल से भाग रहा हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
-द्वारका जिला पुलिस ने की गिरफ्तारी, उसपर कालू बंजारा और कृष्ण पहलवान के दो अंगरक्षकों की हत्या का है आरोप
विज्ञापन

-2020 में कोविड महामारी की वजह मिला पैरोल, मुंबई के होटल में कर रहा था काम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका जिला स्पेशल स्टाफ ने पैरोल पर जेल से निकलने के बाद छह साल से फरार कृष्ण पहलवान गैंग के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पहचान झरौदा कलां निवासी 40 साल के योगेश उर्फ टिल्लू के रूप में हुई है। उसपर नजफगढ़ में कालू बंजारा और विवाद में कृष्ण पहलवान के दो निजी अंगरक्षक की हत्या करने का आरोप है। 2020 में कोविड महामारी के दौरान पैरोल मिलने के बाद वह भाग गया। बदमाश के कब्जे से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं।

आरोपी पर 2018 में कालू बंजारा की हत्या और कृष्ण पहलवान के दो अंगरक्षक की हत्या का आरोप है। निरीक्षक कमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने निगरानी बढ़ाई। जांच में पता चला कि योगेश मुंबई में रहता है और दोस्तों से बात करता है। पुलिस कई बार मुंबई गई, लेकिन पता चला कि वह राह चलते लोगों के फोन का इस्तेमाल करता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 10 मार्च को पुलिस को योगेश के दिचाऊं डिपो के पास किसी से मिलने के लिए आने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पिस्टल और कारतूस मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article